7,000mAh बैटरी के साथ Motorola g06 Power स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Motorola g06 Power

Motorola g06 Power भारत में लॉन्च हुआ है। MediaTek Helio G81 Extreme SoC प्रोसेसर के साथ Moto G सीरीज का दमदार फोन 7,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग है। Moto G06 Power में Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन और 6.88 इंच का डिस्प्ले है। तो चलिए इस स्मार्टफोन के बारें में डिटेल से जानते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Motorola g06 Power specifications

शानदार कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ मोटोरोला G06 Power स्मार्टफोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 2.4GHz | 5GHz, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस (GPS), और यूएसबी टाइप-सी (USB Type-C) पोर्ट हैं साथ ही इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक भी है।

Motorola g06 Power की डिस्प्ले

Moto G06 Power स्मार्टफोन में 6.88-इंच की बड़ी IPS LCD स्क्रीन है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ विजुअल प्रदान करती है। यह HD+ (720 x 1640 पिक्सल) रेजोल्यूशन और 600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ बजट सेगमेंट में एक अच्छा डिस्प्ले विकल्प है।

Motorola g06 Power का कैमरा

Moto G06 Power में 50MP का दमदार कुआलिटी वाला रियर कैमरा है, जो कम रोशनी में बेहतर डिटेल्स और स्पष्ट तस्वीरें बनाने के लिए बनाया गया है। यह साधारण स्मार्टफोन ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर दमदार कैमरा फीचर्स, Photo, Night Vision Mode, Auto Night Vision, Live Filter, Portrait, Panorama, Pro mode और Google Lens™ integration के साथ आता है।

Motorola g06 Power की बैटरी

Moto G06 Power एक बजट फोन है जो 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और साथ ही 18W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आता है और एक बार चार्ज करने पर दो से तीन दिनों तक की बैटरी लाइफ देता है। यह सस्ता फोन दावा करता है कि बैटरी दो से तीन दिनों तक चलेगी।

Motorola g06 Power की परफॉरमेंस

इसमें MediaTek Helio G81 Extreme ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो इस बजट के लिए पर्याप्त कार्यक्षमता प्रदान करता है। Android 15 पर यह स्मार्टफोन काम करता है। इसमें मोटोरोला की क्लीन यूआई शामिल है। इस फोन में 4GB LPDDR4X रैम है और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज इसमें है।

Motorola g06 Power price

Moto G06 Power का बेस मॉडल, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज रखता है, ₹9,999 में भारत में उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

12GB रैम वाला POCO M7 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Vivo T3 Lite 5G भारत में लॉन्च, देखें कीमत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top