Vivo T3 Lite 5G: भारत में Vivo T3 लाइट 5G का लॉन्च हुआ है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, IP64 रेटिंग और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। Vivo T3 लाइट 5G स्मार्टफोन, देश में पहले से मौजूद मूल और X संस्करणों में से एक है। तो चलिए इस पोस्ट की मदद से हम आपको Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन के बारें में डिटेल से बताएंगे ।
Vivo T3 Lite 5G specifications
Vivo T3 Lite 5G में डुअल सिम (Nano-SIM) सपोर्ट, जिसमें 5G, 4G, और 3G/2G शामिल हैं, जो आपकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ फोन तेज इंटरनेट स्पीड प्रदान करता है। डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, और USB 2.0 प्रमुख कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। यह डिवाइस IP64 वॉटर और डस्ट प्रतिरोधी है, जो इसे सुरक्षित बनाता है।
Vivo T3 Lite 5G की डिस्प्ले
Vivo T3 Lite 5G में 6.56-इंच की HD+ LCD स्क्रीन है, जो 90 Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे स्मूथ डिस्प्ले और ब्राइटनेस में सुधार मिलता है। साथ ही इसमें 1612 x 720 पिक्सल का रेजोल्यूशन है।
Vivo T3 Lite 5G का कैमरा
Vivo T3 Lite 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मुख्य कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का बोकेह कैमरा (f/2.4 अपर्चर) हैं। 8MP फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) सेल्फी के लिए उपलब्ध है। Night, Portrait, Photo, Video, 50 MP, Pano, Documents, Slo-mo, Time-lapse, Pro, Live Photo जैसे फीचर्स इस फोन में उपलब्ध हैं।
Vivo T3 Lite 5G की बैटरी
Vivo T3 Lite 5G एक बजट स्मार्टफोन है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग, USB 2.0 और 5,000mAh की शक्तिशाली बैटरी है, जो पूरे दिन बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। यह फोन सामान्य उपयोग में बेहतरीन बैटरी लाइफ देता है, मतलब इस फोन की बैटरी लाइफ सामान्य उपयोग के लिए अच्छी है।
Vivo T3 Lite 5G की परफॉरमेंस
ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 4GB/6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जो दैनिक कार्यों और साधारण गेमिंग के लिए अच्छा काम करता है, साथ ही Funtouch OS 14 पर आधारित Android 14 और IP64 जलरोधक के साथ आता है।
Vivo T3 Lite 5G price
Vivo T3 लाइट 5G के (4GB/6GB RAM) वेरिएंट की मूल्य ₹10,499 से ₹11,499 के बीच भारत में है।
- 4GB RAM + 128GB Storage: ₹10,499
- 6GB RAM + 128GB Storage: ₹11,499
समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
12GB रैम वाला POCO M7 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
