realme P4s Lite: रियलमी ने अपना स्मार्टफोन realme P4s Lite भारत में लॉन्च किया है। यह पी4 सीरीज का ही फोन है। Realme P4 Lite 4G फोन, जिसमें P4, P4s, P4R, P4x, P4 Lite, P4 Power और P4 Pro 5G भी शामिल हैं, पहले से ही उपलब्ध हैं। रियलमी पी4एस लाइट भी एक 4G स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत, विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme P4s Lite specifications
रियलमी पी4एस लाइट 4जी फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है, इसलिए यह मजबूत है और IP64 रेटिंग प्राप्त करता है. फोन की स्क्रीन को गीले या तेल लगे हाथों से चलाया जा सकता है, साथ ही Google Gemini सपोर्ट करता है।
realme P4s Lite की डिस्प्ले
रियलमी पी4एस लाइट स्मार्टफोन का 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन का है। यह LCD पैनल पर वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है। इस फोन का डिस्प्ले 256 पिक्सल, 240 Hz टच सैंपलिंग रेट, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 900 nits ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। साथ ही Panda MN228 ग्लास प्रोटेक्शन लेयर दी गई है, जो डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाता है।
realme P4s Lite का कैमरा
13 मेगापिक्सल का wide angle रियर कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर वाला यह रियलमी स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए सक्षम है। रियलमी पी4एस लाइट 4G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी है।
realme P4s Lite की बैटरी
रियलमी पी4एस लाइट 4जी फोन में उत्कृष्ट 7000mAh बैटरी है, जो पावर बैकअप के लिए छह साल की बैटरी सुरक्षा के साथ आती है। ब्रांड का दावा है कि यह रियलमी फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग तीन दिन तक चलेगा। वहीं पूरी बैटरी पर वीडियो 26 घंटे स्ट्रीम किया जा सकता है। फोन 15W चार्जिंग का सपोर्ट करता है, जो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज कर सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगा।
realme P4s Lite की परफॉरमेंस
Realme P4s Lite 4G, जो RealmeUI के साथ काम करता है, एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट है, जो प्रोसेसिंग करता है। 12 नैनोमीटर के फेब्रिक्शन पर बना यह ऑक्टा-कोर 1.6 से 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 जीपीयू भी है।
realme P4s Lite price
P4S Lite 4G स्मार्टफोन दो रंगों में लॉन्च किया गया है। मोबाइल का मूल्य 16,499 रुपये है और 4GB RAM और 64GB स्टोरेज सपोर्ट है। साथ ही, स्मार्टफोन का सबसे बड़ा संस्करण 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 18,499 रुपये में उपलब्ध है। Moonlight Silver और Nebula Black रंगों में यह रियलमी स्मार्टफोन भारतीय बाजर पर उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
6000mAh बैटरी के साथ Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
10,999 रुपये की कीमत के साथ itel A300C स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, देखें फीचर्स










