Xiaomi 17 5G: शाओमी प्रेमियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। कंपनी ने अपनी शक्तिशाली ’17 सीरीज’ को भारत में पेश किया है। Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को भारत में ब्रांड ने लॉन्च किया है। दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon के प्रोसेसर के साथ आते हैं। ये चिप स्मार्टफोन को काफि धासु परफॉरमेंस देती है। शाओमी 17 अल्ट्रा के बारे में जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट को चेक कर सकते है, और शाओमी 17 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को आप इस पोस्ट में पढ़ सकते है।
Xiaomi 17 5G specifications
इस स्मार्टफोन को IP68 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। साथ ही, मोबाइल को अधिक शक्ति देने के लिए इसका फ्रेम मिश्र धातु से बनाया गया है। इस फोन की थिकनेस 8.06 मिमी है और वजन 191 ग्राम है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे कनेक्शन विकल्प हैं। चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।
Xiaomi 17 5G की डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो शाओमी 17 का आस्पेक्ट रेश्यो 19.6:9 है। 2656 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की छोटी स्क्रीन पर कंपनी ने इसे लॉन्च किया है। ज्यादा बड़े फोन को आजकल पसंद नहीं करने वाले लोगों को यह काफी पसंद आ सकता है। CrystalRes OLED display, 1-120 Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3500 nits पीक ब्राइटनेस के साथ फोन की डिस्प्ले है।
Xiaomi 17 5G का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17 स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरा हैं, जिसमें Leica लेंस शामिल हैं। एफ/1.67 अपर्चर वाला 50MPLight Fusion 950 image वाला मेन सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस इसके बैक पैनल पर हैं। वहीं Xiaomi 17 में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी उपलब्ध है।
Xiaomi 17 5G की बैटरी
बैटरी की बात करते हुए, Xiaomi 17 स्मार्टफोन में शक्तिशाली 6330mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह से चार्ज करने पर ये 29 घंटे तक वीडियो देखने की क्षमता मिलती है। शाओमी का कहना है कि फोन को 1600 बार चार्ज करने पर भी बैटरी लाइफ 80 प्रतिशत से कम नहीं होगी। 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ यह मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए भी सक्षम है।
Xiaomi 17 5G की परफॉरमेंस
परफॉरमेंस की बात करें तो ये Xiaomi 17 5G फोन, जो एंड्रॉयड 16 पर चलता है, HyperOS 3.0 पर आधारित है। क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिक्शन पर बना स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इसमें दिया गया है, जो 3.62GHz से 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम कर सकता है। वहीं, खेलते समय मोबाइल को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें 3D IceLoop सिस्टम लगाया गया है।
Xiaomi 17 5G price
कीमत की बात करें तो शाओमी 17 एक 12GB RAM वाला 5G फोन है जो 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। मोबाइल प्राइस 89,999 रुपये है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलती है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
8GB रैम के साथ OPPO A3 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, देखें कीमत
7200mAh बैटरी और Dimensity 7360 Turbo चिप के साथ vivo Y51 Pro 5G भारत में लॉन्च, देखें कीमत

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
