315 km की शानदार रेंज वाली Tata Tiago EV लॉन्च, जानें कीमत, बैटरी पैक, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Tata Tiago EV भारत में एक किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसे Tata Motors ने खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया है जो पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प चुनना चाहते हैं। यह कार शहर में रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बहुत सही है। छोटी साइज, आसान ड्राइव और कम खर्च इसे पहली इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। तो चलिए Tata Tiago EV कार के बारें में डिटेल से जानते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tata Tiago EV Specifications

टाटा टियागो ईवी में कई अच्छे और जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक आधुनिक कार बनाते हैं। इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कीलेस एंट्री और पुश स्टार्ट बटन भी दिया गया है, जिससे कार को चलाना आसान हो जाता है। यह कार अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं। चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

Tata Tiago EV की बैटरी

टाटा टियागो ईवी में पेट्रोल या डीजल इंजन नहीं होता, क्योंकि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार है। इसमें बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह कार 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के साथ आती है। एक बार पूरा चार्ज करने पर यह लगभग 250 से 315 किलोमीटर तक चल सकती है, जो शहर के लिए काफी अच्छा है। इसका मोटर तुरंत पावर देता है, जिससे गाड़ी स्मूद और तेज चलती है।

Tata Tiago EV का लुक

टाटा टियागो ईवी का लुक काफी आकर्षक और मॉडर्न है। यह देखने में साधारण टियागो जैसी लगती है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट ग्रिल पर ब्लू रंग की लाइन दी गई है, जो इसे इलेक्ट्रिक कार की पहचान देती है। इसके हेडलैंप और DRL इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। साइड और पीछे से भी यह कार कॉम्पैक्ट और सुंदर नजर आती है, जो शहर की सड़कों पर अच्छी लगती है।

Tata Tiago EV की सेफ्टी

सुरक्षा के मामले में टाटा टियागो ईवी काफी भरोसेमंद मानी जाती है। इसमें Cruise Control, ABS और EBD जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा भी मिलता है, जिससे पार्किंग आसान हो जाती है। कार की बॉडी मजबूत बनाई गई है, जिससे टक्कर के समय अंदर बैठे लोगों को सुरक्षा मिलती है। Electronic Stability Program (ESP) और Hill Hold Control जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

Tata Tiago EV Price

टाटा टियागो ईवी की कीमत इसे और भी खास बनाती है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 8 लाख रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग शहरों में कीमत थोड़ी अलग हो सकती है। इस कीमत में यह एक किफायती इलेक्ट्रिक कार बन जाती है। सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी के कारण इसकी कीमत और भी कम हो सकती है, जिससे यह और लोगों की पहुंच में आती है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

भारत में लॉन्च हुई Renault Duster गाड़ी, कीमत ₹10 लाख से शुरू, जानें पूरी डिटेल

1.5l turbo GDi पेट्रोल इंजन के साथ Hyundai ALCAZAR एसयूवी लॉन्च, कीमत होती है इतने से शुरू

Leave a Comment