8000mAh बैटरी और Selfie Mirror फीचर के साथ realme 16T 5G भारत में लॉन्च, देखें कितनी है कीमत

realme 16T 5G

realme 16T 5G भारत में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन एक बड़ी बैटरी, AI कैमरा और लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस के साथ आता है। कंपनी ने इसे खासतौर पर गेमिंग, सोशल मीडिया और बैटरी बैकअप करने वाले यूजर्स के लिए बनाया है। टैगलाइन “3-डे पॉवर” के साथ 8000mAh बैटरी फोन की सबसे अच्छी बात है। तो चलिए इसके फीचर्स और कीमत के बारें में डिटेल से जानते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

realme 16T 5G specifications

Realme 16T 5G फोन मजबूती से भरपूर है। इसमें IP66, IP68 और IP69 और IP69K रेटिंग हैं, जो इसे धूल और पानी से बचाता है। Realme 16T 5G की डिजाइन इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद 8.88 मिमी मोटा है। Gleaming Wings Gradient Design के साथ फोन अलग-अलग एंगल से चमकता हुआ दिखाई देता है जब लाइट पड़ती है। Aurora Green, Starlight Black और Starlight Red कलर रंगों में यह स्मार्टफोन उपलब्ध होगा।

realme 16T 5G की डिस्प्ले

Realme 16T 5G में 6.8-इंच HD+ डिस्प्ले है। जो 1200 nits की पीक ब्राइटनेस और 144 Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कम्पनी का दावा है कि तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देख सकते हैं। DC डिमिंग और 180 Hz टच सैंपलिंग रेट इसके अन्य फीचर्स हैं। इससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहतरीन होता है।

realme 16T 5G का कैमरा

Realme 16T 5G का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX852 का है, जो AI Portrait फीचर्स के साथ आता है। इसमें एडिटिंग फीचर्स, जैसे AI LANDSCAPE, VIBE, Panorama, Cinematic, SLO-MO, Dual-view video, TIME-LAPSE, HI-RES, Underwater, Hypertext, TILT-SHIFT आपके फोन में उपलब्ध हैं। साथ ही, कंपनी ने इसमें सेल्फी के लिए 16M; f/2.4; FOV 85°; 4p lens भी दी है। साथ ही इसमें Selfie Mirror फीचर भी है।

realme 16T 5G की बैटरी

Realme 16T 5G फोन की बैटरी सबसे अच्छी बात है। क्योंकि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है कंपनी का दावा है कि साधारण उपयोग में यह फोन तीन दिन तक चल सकता है। इसमें Bypass Charging और Reverse Charging भी हैं।

realme 16T 5G की परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात करें तो रियलमी 16T 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है। इसमें GT Boost इंजन, 5300mm2 VC Cooling System जैसे फीचर्स शामिल हैं। Realme 16T 5G में realme UI 7.0 का सॉफ्टवेयर शामिल है। कंपनी का दावा है कि फोन को छह साल के स्मूद अनुभव से ऑप्टिमाइज किया गया है, लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस देने के लिए भी।

realme 16T 5G price

रियलमी 16T 5G भारत में तीन संस्करणों में उपलब्ध है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल 31,999 रुपये है, साथ ही, सर्वश्रेष्ठ 8GB और 256GB संस्करण 34,999 रुपये का है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

8GB RAM और Full HD+ डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A16 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

6500mAh बैटरी और 44w फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top