Realme 14x 5G: 18 दिसंबर 2024 को Realme का एक और सस्ता फोन Realme 14X भारत में लॉन्च हुआ था। तीन रंग ऑप्शंस के साथ रियलमी 14x 5G को पेश किया गया था, हालांकि इससे संबंधित कई रिव्यू सामने आ चुके हैं, लेकिन आज हम इस Realme 14x 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और मूल्य के बारे में सटीक जानकारी आपको बताने जा रहे है, जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते है।
Realme 14x 5G specifications
Realme 14x एक 5G कनेक्टिविटी स्मार्टफोन है, जो ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई (802.11 a/b/g/n/ac), डुअल सिम सपोर्ट (5G), और 3.5mm हेडफोन जैक प्रदान करता है। कंपनी बताती है कि यह GPS, Galileo, और GLONASS जैसे नेविगेशन सिस्टम को सपोर्ट करता है।
Realme 14x 5G की डिस्प्ले
Realme 14x 5G में 720×1604 पिक्सल (HD+) रेजोल्यूशन और 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच (16.94 cm) और 89.97% Screen-to-body Ratio वाली स्क्रीन है। यह एक “Enduring 5G Killer” फोन है, जिसका डिस्प्ले 625 nits की peak brightness और Eye Comfort जैसे फीचर के साथ आता है।
Realme 14x 5G का कैमरा
Realme 14x 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP मुख्य कैमरा है, जो स्पष्ट और साफ़ तस्वीर बनाने में मदद करता है। यह 1080p@30fps Full HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। f/2.0 अपर्चर वाला 8MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा इसमें है। इसमें पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, multi-view video, time-lapse photography और 5P लेंस हैं।
Realme 14x 5G की बैटरी
Realme 14x 5G में बड़ी 6,000mAh की बैटरी और 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग है। यह फोन अपनी बेहतरीन बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है, जो 36 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो सकता है। 6000mAh बैटरी वाली यह मशीन अपनी श्रेणी में बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
Realme 14x 5G की परफॉरमेंस
रियलमी 14x 5G, MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आता है, जो दैनिक कार्यों के लिए अच्छा प्रदर्शन देता है, और इसे बजट सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प माना जाता है। रियलमी 14x 5G में Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो एंड्रॉइड 14 पर आधारित है, और ये 6GB/8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
Realme 14x 5G price
रियलमी 14x 5G स्मार्टफोन का 6GB+128GB संस्करण 14,999 रुपये में भारत में उपलब्ध है, जबकि 8GB+128GB संस्करण 15,999 रुपये में उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
सिर्फ! 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP कैमरा वाला Redmi 14C 5G स्मार्टफोन, देखें इसके फीचर्स

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
