PM Shram Yogi Maandhan Yojna: हमारे देश में आज भी बहुत से लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं; ये लोग रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, मजदूर, धोबी और घरों में काम करने वाले हैं। इन लोगों को बुढ़ापे में जीवन यापन करने के लिए बंधी-बंधाई पेंशन या पीएफ (PF) की कोई सुविधा नहीं है।
केंद्र सरकार इस बात को ध्यान में रखते हुए PM Shram Yogi Maandhan Yojna (PM-SYM) लागू करती है। 60 वर्ष की उम्र के बाद, यह योजना देश के मेहनतकश कामगारों को हर महीने ₹3,000 की निश्चित पेंशन की गारंटी देती है। आइए यह योजना क्या है और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं, एक आसान और सीधा पोस्ट में समझें।
आखिर PM Shram Yogi Maandhan Yojna है क्या?
PM Shram Yogi Maandhan Yojna एक “स्वैच्छिक और भागीदारी” पेंशन योजना है। इसका मतलब यह है कि आपको हर महीने उम्र के हिसाब से एक छोटी सी राशि (Premium) देनी होगी, और जितनी राशि आप जमा करते हैं, उतनी ही राशि सरकार आपके खाते में देती है।
- उम्र और प्रीमियम: इस कार्यक्रम में 18 से 40 वर्ष के लोग शामिल हो सकते हैं। यदि आप 18 वर्ष की उम्र में जुड़ते हैं, तो आपको हर महीने केवल 55 रुपये जमा करने होंगे (शेष 55 रुपये सरकार मिलाएगी)। वहीं, अगर आप 40 की उम्र में जुड़ते हैं, तो आपको हर महीने ₹200 जमा करना होगा।
- पेंशन का कड़क फायदा: जैसे ही आप 60 वर्ष की उम्र पूरी होगी, आपको हर महीने ₹3,000 की निश्चित पेंशन (सालाना ₹36,000) मिलना शुरू हो जाएगी, जो आपको आजीवन मिलेगी।
कौन उठा सकता है PM Shram Yogi Maandhan Yojna का लाभ ?
इस PM Shram Yogi Maandhan Yojna के लाभ के लिए सरकार ने कुछ सीधे और आसान नियम तय किए हैं:
- आवेदक 18 से 40 वर्ष के बीच भारत का नागरिक होना चाहिए।
- वह असंगठित क्षेत्र में काम करना चाहिए, जैसे ठेला चलाना, मोची, दर्जी, घरेलू काम करना।
- आवेदक की मासिक आय ₹15,000 से कम होनी चाहिए।
कौन इस योजना का लाभ नहीं ले सकते
इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं वे जो ईपीएफओ, ईएसआईसी, एनपीएस या आयकर भरते हैं।
इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
इस योजना से जुड़ने के लिए आपको बहुत सारी कागजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। आपके पास केवल ये तीन सरल दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- बचत बैंक खाता या जनधन खाता (आईएफएससी कोड के साथ)
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
आवेदन कैसे करें?
यदि आप खुद ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो maandhan.in की आधिकारिक वेबसाइट पर “Self Enrollment” का विकल्प चुन सकते हैं।
इस योजना को अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर प्राप्त कर सकते हैं। वहां अपना बैंक पासबुक और आधार कार्ड दें। CSC एजेंट आपके लिए एक ऑनलाइन फार्म भरेगा। शुरूआती महीने का प्रीमियम नकद में आपके हाथ से लिया जाएगा, लेकिन अगले महीने की किस्तें अपने आप हर महीने आपके बैंक खाते से कटती रहेंगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आपको श्रम योगी पेंशन कार्ड मिलेगा, जिस पर आपका पेंशन नंबर लिखा होगा।
तो जल्दी से इस योजना में जुड़े और इसका फायदा उठाए।
इन्हें भी पढ़े:-
Dream11 se paise kaise kamaye? ऐसे बनाएं टीम और जीतें 1 करोड़ से लेकर 3 करोड़ रुपयों तक
PM Rahat Yojana: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक का तुरंत मुफ्त इलाज, जानिए कैसे

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, जॉब अपडेट्स, रिजल्ट अपडेट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।