Mahindra BE 6 SPORTEQ: Mahindra ने कूपे एसयूवी बीई 6 स्पोर्टेक एडिशन पेश किया है। ये कार कई दमदार फीचर्स और शानदार आंतरिक डिजाइन के साथ आती है। इसमें तीन स्क्रीन का सेटअप है। कंपनी ने डैशबोर्ड भी बदल दिया है। चलिए इस Mahindra BE 6 SPORTEQ एसयूवी की पूरी जानकारी इस पोस्ट में जानते है।
Mahindra BE 6 SPORTEQ specifications
इस इलेक्ट्रिक SUV में TEQ_Me फीचर है, जो ड्राइवर को आसानी से पहचानता है और उसके व्यक्तिगत प्रोफाइल को लोड करता है। Google Gemini से TEQ_Talk मिलता है। इसमें भी TEQ_xting फीचर दिया गया है, जो ओनर को पिछले टेलेगट डिस्प्ले पर विशिष्ट मैसेज दिखाने में मदद करता है।
Mahindra BE 6 SPORTEQ की बैटरी
Mahindra BE6 Sporteq में भी वही पुराना इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है। इसमें पीछे की तरफ लगी मोटर है, जो 286 hp और 380nm का टॉर्क उत्पन्न कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक हैं। बड़े बैटरी के साथ 683 किमी की MIDC रेंज मिली है। इसमें एक नया 70kWh का बैटरी पैक भी शामिल है।
Mahindra BE 6 SPORTEQ का लुक
Mahindra BE 6 Sporteq एडिशन, जिसमें नए पेंट विकल्प ग्रेफाइट स्टॉर्म और रूबी वेल्वेट हैं, काफी futuristic और स्पोर्टी है। 12.3 इंच की तीन स्क्रीन्स वाली ट्रिपल-स्क्रीन, ब्लैक-एंड-टैन थीम और पुनः बनाया गया सेंटर कंसोल इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव हैं।
Mahindra BE 6 SPORTEQ की सेफ्टी
इस इलेक्ट्रिक SUV की अधिकांश सुविधाएं स्टैंडर्ड संस्करण से ली गई हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक रूप से एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स और छह स्पीकर का ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इस SUV में एयरबैग, ESP और ADAS फीचर्स हैं।
Mahindra BE 6 SPORTEQ price
कंपनी ने महिंद्रा बीई6 स्पोर्टेक को 19.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। BaaS के तहत भी इसे खरीद सकते हैं। Mahindra ने BaaS विकल्प भी पेश किया है, जो 11.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और 12.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
585 km की रेंज के साथ आयी Tata Curvv ev गाड़ी, मिलते है ये दमदार फीचर्स
360-डिग्री कैमरा और कई दमदार फीचर्स वाली Kia Sorento एसयूवी, कीमत है इतनी

















