Honda Amaze गाड़ी ज्यादा स्टाइलिश और फीचर से भरपूर गाडियों में से एक है, और यह खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो शहर और हाईवे दोनों जगह आराम से ड्राइव करना चाहते हैं। यह कार अपने भरोसेमंद इंजन, आरामदायक सीट और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। तो चलिए इस गाड़ी के बारें में डिटेल से जानते है।
Honda Amaze specifications
होंडा अमेज (Honda Amaze) बेहतरीन स्पेस, आरामदायक केबिन और सुविधाओं के लिए जानी जाती है। 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, शानदार बूट स्पेस और शानदार डैशबोर्ड डिज़ाइन इसके इंटीरियर में शामिल हैं।
Honda Amaze का इंजन और माइलेज
होंडा अमेज (Honda Amaze) का 1199cc Water Cooled Inline 4 Cylinder i-VTEC SOHC इंजन 90ps की पावर और 110 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 5 Forward & 1 Reverse मैनुअल और CVT (Continuously Variable Transmission) गियरबॉक्स के साथ आता है, और यह अपनी बेहतरीन स्मूथनेस के लिए बहुत लोकप्रिय है। होंडा अमेज लगभग 18.65 किमी/लीटर से 19.46 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है।
Honda Amaze का लुक
लुक के मामले में ये कार धासु लुक देती है। इसके आयाम (डायमेंशन) निम्नलिखित हैं: 3995 मिमी की लंबाई, 1733 मिमी की चौड़ाई और 1500 मिमी की ऊंचाई है। इसमें 2470 मिमी का व्हीलबेस और 35 लीटर का fuel tank है। आकर्षक फ्रंट ग्रिल और दमदार exterior दिखने के लिए होंडा अमेज़ जाना जाता है। इसका सिडैन स्टाइल, हल्के एलईडी हेडलैंप्स और बड़ा 416-लीटर बूट स्पेस इसे एक बेहतरीन पारिवारिक कार बनाते हैं।
Honda Amaze की सेफ्टी
शानदार बिल्ड क्वालिटी, आरामदायक केबिन और आधुनिक फीचर्स के लिए होंडा अमेज़ (Honda Amaze) जानी जाती है। इसके आधुनिक फीचर्स में Advanced Driver Assistance System (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), क्रूज़ कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स शामिल हैं। वयस्क यात्री सुरक्षा के लिए होंडा अमेज़ ने भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में पांच स्टार और बाल यात्री सुरक्षा के लिए चार स्टार प्राप्त किए हैं।
Honda Amaze price
भारत में होंडा अमेज (Honda Amaze) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7 लाख से शुरू होकर ₹11.00 लाख तक जाती है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ Skoda Slavia कार भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स
25kmpl तक के माइलेज के साथ Maruti Suzuki Ciaz कार भारत में लॉन्च, देखें कीमत

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
