Dhurandhar 2: The Revenge: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘Dhurandhar 2’ अब केवल एक फिल्म से बढ़कर एक एहसास बन चुकी है, जिसे लोगों ने सेलिब्रेट करने के लिए सिनेमाघरों में जाना काफी पसंद करा। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन ओपनिंग पर अविश्वसनीय कमाई की है, जिससे ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी अग्रणी फिल्में पिछे हो गईं।
आदित्य धर की सुपर हिट फिल्म ‘Dhurandhar 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। 19 मार्च को रिलीज होने पर यह फिल्म ने देश में 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। गुरुवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने देश में 100 करोड़ रुपये से अधिक का नेट कलेक्शन किया है। यही नहीं, वर्ल्डवाइड की ग्रॉस कमाई 236 करोड़ से अधिक है। सिनेमाघरों में चलने वाले 21,728 शोज में दर्शकों का अविश्वसनीय क्रेज देखा गया है।
Dhurandhar 2: The Revenge की ताबतोड़ कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 12,292 पेड प्रिव्यू शो दिखाए गए और 43.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ, जबकि ओपनिंग डे पर 21,728 शो दिखाए गए थे। फिल्म की कमाई इतनी बढ़ गई कि कलेक्शन 138 प्रतिशत बढ़ा। फिल्म का नेट कलेक्शन गुरुवार को 102.55 करोड़ रुपये था। कुल मिलाकर, प्रीमियर और उद्घाटन दिनों से ₹145.55 करोड़ का नेट कलेक्शन हुआ है। ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो, ओपनिंग डे पर इसने पेड प्रिव्यू के साथ ₹172.63 करोड़ रुपये कमाए हैं।
वहीं, ‘धुरंधर 2’ के अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन बताया जा रहा है कि करीब 64 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने इसके साथ दुनिया भर में करीब 236 करोड़ रुपये कमाए हैं।
जवान मूवी को दी टक्कर
हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों ने ओपनिंग डे पर इतनी अधिक कमाई नहीं की थी। इससे पहले, शाहरुख खान की जवान 75 करोड़ से पहला था। अब रणवीर सिंह की Dhurandhar: The Revenge ने हाईएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन में इतिहास रच दिया है।
पेड प्रीव्यू शोज, जो 18 मार्च बुधवार शाम 5 बजे से देशभर में शुरू हुआ था, Dhurandhar: The Revenge की इस रिकॉर्डतोड़ कमाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने सिर्फ पेड प्रीव्यू से 40 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। Dhurandhar part 1′, जो साल 2025 दिसंबर में रिलीज़ हुई थी, उसने देश में 1005 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
इन्हें भी पढ़े:-
Best Bollywood Songs Of Arijit Singh: अरिजीत सिंह के दिल को छू लेने वाले सुपरहिट गानें!
Dropshipping Se Paise Kaise Kamaye? ड्रॉपशिपिंग से करें ऑनलाइन कमाई, देखें डिटेल!

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
