PM Jan Dhan Yojana: 28 अगस्त 2014 को भारत सरकार ने प्रधान मंत्री जन-धन योजना (PMJDY) शुरू की। ताकि देश भर के लोग बैंकिंग सेवाओं से जुड़ सकें। यह योजना उनके लिए बनाई गई थी। जिनके पास बैंक खाता नहीं था या जो आर्थिक रूप से पिछड़े हुए थे। जनधन योजना के तहत लोग बिना किसी न्यूनतम बैलेंस के बैंक खाता खोल सकते हैं। साथ ही उन्हें बीमा, पेंशन और डेबिट कार्ड भी मिलते हैं। यह योजना भारत में वित्तीय समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
PM Jan Dhan Yojana के लाभ और सुविधाएँ
खाता धारकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना से कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं। जो आम बैंक खातों में नहीं होते हैं इस योजना में खाता खोला जा सकता है बिना किसी न्यूनतम धनराशि के भी। जिससे कम आय वाले और गरीब लोग भी बैंकिंग से जुड़ सकते हैं। खाताधारक को RuPay डेबिट कार्ड भी मिलता है। जिसमें ₹1 लाख से ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा भी शामिल है। साथ ही, इसमें ओवरड्राफ्ट की सुविधा, बचत खाते पर ब्याज, और जीवन बीमा और पेंशन योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी शामिल है। इसके सभी फायदे इसे एक शक्तिशाली और व्यापक योजना बनाते हैं।
PM Jan Dhan Yojana: Re‑KYC की जानकारी
जनधन योजना की शुरुआत को दस वर्ष से अधिक हो चुके हैं। और इतने लंबे समय के बाद, खातों की जानकारी को पुनः सत्यापित करना (Re-KYC) जरूरी होता है। सरकार और RBI ने सभी खाताधारकों से उनका KYC फिर से अपडेट करवाने का अनुरोध किया है, ताकि खाते सक्रिय रहें और सभी सुविधाएँ अनिवार्य रूप से मिलती रहें।
PMJDY से जुड़ी अहम बातें
- जनधन योजना का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है।
- कोई न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं।
- इस yojna में अब तक 55 करोड़ से अधिक खाते खुले हैं।
- Re-KYC प्रत्येक खाताधारक के लिए आवश्यक है। समय की निगरानी करें।
- Site link: https://pmjdy.gov.in/
निष्कर्ष
भारत में इस योजना ने वित्तीय समावेशन की ओर बड़ा कदम उठाया है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर बैंकों द्वारा दी जा रही Re-KYC सुविधा और इसके लाभों का विस्तार इसे और अधिक उपयोगी बनाता है। यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति PMJDY खाता खुलवाना चाहता है या KYC अपडेट करना चाहता है, तो उन्हें यह जानकारी अवश्य बताइए।
इन्हें भी पढ़े:-
PM Shram Yogi Maandhan Yojna: हर महीने मिलेगी ₹3,000 की सरकारी पेंशन, जानें आवेदन का सीधा तरीका
IPO Allotment Status: कैसे करें अपना IPO Allotment स्टेटस चेक? देखें पूरी जानकारी

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, जॉब अपडेट्स, रिजल्ट अपडेट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।