12,999 रुपये में सस्ता Lava Bold N2 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी की ताकत के साथ आया भारत में

Lava Bold N2 5G: भारतीय बाजार में अपना उत्पाद पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए, भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने अपना स्मार्टफोन लावा Bold N2 5G लॉन्च किया है। 12,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध यह सस्ता 5जी फोन है। 4GB RAM + 4GB अतिरिक्त RAM के साथ स्मार्टफोन में अविश्वसनीय रैम टेक्नोलॉजी है। साथ ही इसमें एक उत्कृष्ट 6000mAh बैटरी भी दी गई है। तो चलिए इस धासु Lava Bold N2 5G स्मार्टफोन के बारें में डिटेल से जानते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Lava Bold N2 5G specifications

धूल और पानी से बचने के लिए इस फोन को IP64 रेटिंग मिली है। Royal Gold और Billionaire Blue दो रंगों में यह फोन उपलब्ध है। टाइप सी केबल और प्रोटेक्शन कवर फोन के बॉक्स में हैं। सुरक्षा के लिए एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल है।

Lava Bold N2 5G की डिस्प्ले

Lava Bold N2 5G फोन में 6.75-इंच Notch HD+ डिस्प्ले है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है। कंपनी ने इस सस्ते 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है जो इस प्राइस रेंज के 5जी मोबाइल में दिया जाना वाकई में अच्छा है।

Lava Bold N2 5G का कैमरा

यह 5 जी सस्ता फोन लावा बोल्ड एन2 डुअल रियर कैमरा फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट करता है।13 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर, एलइडी फ्लैश से लैस है, जो AI लेंस के साथ काम करता है, मोबाइल के बैक पैनल पर दिया गया है। Lava Bold N2 5G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करता है।

Lava Bold N2 5G की बैटरी

Lava Bold N2 5G फोन, जो एक शक्तिशाली 6000mAh बैटरी से लैस है। ब्रांड का दावा है कि फोन को पूरी तरह से चार्ज करने पर YouTube पर लगभग 810 मिनट तक लगातार वीडियो देखने की क्षमता मिलती है। वहीं इस सस्ते 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

Lava Bold N2 5G की परफॉरमेंस

इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM + 4GB अतिरिक्त RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है।

Lava Bold N2 5G price

Lava Bold N2 5G फोन एकमात्र मेमोरी वेरिएंट में आया है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है। इस कम लागत वाले 5जी फोन का मूल्य 12,999 रुपये है। Royal Gold और Billionaire Blue कलर में मोबाइल अमेजन स्टोर पर उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

6500mAh बैटरी और 44w फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Z10x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

8000mAh बैटरी और Selfie Mirror फीचर के साथ realme 16T 5G भारत में लॉन्च, देखें कितनी है कीमत

Leave a Comment