Petrol Diesel Price Today: आज (25 oct 2026) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये पर बिक रहा है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। पहले ईरान-इजरायल युद्ध शुरू होने से कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे थीं।
Petrol Diesel Hike: मई में बढ़ा था दाम
इस साल मई के बाद, तेल कंपनियों ने चार बार कीमतों में वृद्धि की, जिससे पेट्रोल और डीजल का घरेलू स्तर पर रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया, लेकिन उसके बाद दाम स्थिर हैं।
Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से सस्ता नोएडा और पटना में
नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिल्ली की तुलना में सस्ती हैं। नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है। जबकि बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 113.37 रुपये और डीजल की 99.36 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच चुकी है।
अन्य शहरों में कितना है दाम
कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर हैं। तिरुअनंतपुरम् में पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.41 रुपये प्रति लीटर हैं।
Jio-BP raised petrol diesel price: जियो और नायरा ने बढ़ाया है दाम
जियो-बीपी ने हाल ही में पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई है। वहीं, नायरा ने भी इसी महीने में कीमतों में वृद्धि की थी।
Disclaimer: यह जानकारी 25 Oct 2026 के मुताबिक है, बाद में कीमतों में बदलाव संभव है।
इन्हें भी पढ़े:-
UPI payment new rule: अब UPI पर 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट करने पर लगेगा चार्ज, देखें जानकारी










