6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Redmi 17C 5G स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च, देखें फीचर्स

August 27, 2026 7:00 PM
Redmi 17C 5G

Redmi 17C 5G: Redmi ने अपनी Redmi 17 श्रृंखला में एक और आकर्षक स्मार्टफोन जोड़ा है। सिंगापुर में इसका नाम Redmi 17C 5G है। फोन में बड़ा डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी हैं। आप आगे इस स्मार्टफोन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Redmi 17C 5G specifications

Redmi 17C 5G में Bluetooth 5.4, Wi-Fi, Dual SIM और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट है। NFC, 3.5 mm हेडफोन जैक और FM रेडियो भी फोन में हैं। फोन को सुरक्षित करने के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है

Redmi 17C 5G की डिस्प्ले

Redmi 17C 5G में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले है। इसमें 1600 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 120 Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। डिस्प्ले की औसत ब्राइटनेस 660 निट्स है, लेकिन HBM मोड में 810 निट्स तक है। TUV Rheinland से सर्टिफिकेशन प्राप्त स्क्रीन में DC Dimming का सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि ये विशेषताएं फोन का लंबे समय तक उपयोग करने से आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करती हैं।

Redmi 17C 5G का कैमरा

Redmi 17C 5G के रियर पैनल पर फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा है। इसमें ऑक्जिलरी लेंस है। यह कैमरा HDR, नाइट मोड सपोर्ट करता है। 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग इससे कर सकते है। साथ ही फोन में 8MP फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी है। Soft-Light Ring फीचर, Portrait, HDR और Night Mode इसमें शामिल हैं।

Redmi 17C 5G की बैटरी

Redmi 17C 5G फोन में बड़ी 6000mAh की बैटरी है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है लेकिन बॉक्स में कंपनी से सिर्फ 15W चार्जर है। लंबी बैटरी पसंद करने वाले लोगों के लिए यह फोन अच्छा हो सकता है।

Redmi 17C 5G की परफॉरमेंस

रेडमी 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है, जो उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। 4GB RAM वाले फोन में 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प इसमें हैं। वर्चुअल रैम फोन की मेमोरी को 8GB तक बढ़ा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 17C 5G में Xiaomi HyperOS 3 सॉफ्टवेयर है।

Redmi 17C 5G price

रेडमी 17C 5G को सिंगापुर में $279 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारत में लगभग 26,574 रुपये है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

12GB RAM और Google Tensor G6 चिप के साथ Google Pixel 11 लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, देखें दमदार फीचर्स

Leave a Comment