MG Windsor EV: इलेक्ट्रिक गाड़ी आज की दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, और अब एक ऐसी कार आई है जो न सिर्फ पर्यावरण के लिए सुरक्षित है, बल्कि आपकी फैमिली यात्रा को भी आरामदायक और लक्ज़री बनाती है। हम बात कर रहे हैं एमजी Windsor EV, जो एक आकर्षक और व्यावहारिक इलेक्ट्रिक CUV के रूप में भारतीय बाजार में प्रवेश करने जा रहा है। तो चलिए इस MG Windsor EV गाड़ी के बारें में डिटेल से जानते है।
MG Windsor EV specifications
एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) एक “इंटेलिजेंट क्रॉसओवर” है क्योंकि यह बहुत कनेक्टिव और स्मार्ट है। 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसके केबिन को आधुनिक बनाता है। इसमें MG की विशिष्ट i-SMART तकनीक है, जो सौ से अधिक वॉयस कमांड और रिमोट कंट्रोल फीचर्स प्रदान करती है। आप अपने स्मार्टफोन से कार को लॉक, अनलॉक और शुरू कर सकते हैं।
MG Windsor EV की बैटरी और रेंज
MG Windsor EV (एमजी विंडसर ईवी) को भारत में दो प्रमुख बैटरी विकल्प मिलते हैं: एक बड़ी 52.9 किलोवाट की बैटरी (Pro), जो लगभग Max. Power (PS @ rpm) – 136 / 100 और Max Torque (Nm @ rpm) – 200 देती है, और एक 38 किलोवाट की बैटरी, जो लगभग Max. Power (PS @ rpm) – 136 और Max Torque (Nm @ rpm) – 200 देती है। इसकी रेंज लगभग 449km तक हैं।
MG Windsor EV का लुक
एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) एक “इंटेलिजेंट सीयूवी” (CUV) है, जो एसयूवी के लुक्स और सेडान के आराम को एक साथ लाता है। यह एरोडायनामिक प्रोफाइल, छिपे हुए डोर हैंडल, पूर्ण-चौड़ाई एलईडी लाइटें और MPV जैसा स्पेस के साथ आता है। लंबाई 4,295 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी और ऊंचाई 1,677 मिमी वाली एमजी विंडसर ईवी एक प्रीमियम CUV इलेक्ट्रिक कार है। 2,700 मिमी का व्हीलबेस और 186 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे विशाल और आरामदायक बनाता है।
MG Windsor EV की सेफ्टी
MG Windsor EV में Electronic Stability Program (ESP), Emergency Stop Signal (ESS), 3 पॉइंट सीटबेल्ट और सुरक्षा के लिए छह एयरबैग हैं। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और Child Lock भी इसमें शामिल हैं। इन सभी फीचर्स को देखते हुए इसे एक सुरक्षित गाड़ी माना जाता है।
MG Windsor EV price
MG Windsor EV एक्स-शोरूम मूल्य लगभग ₹9.99 लाख से ₹18.31 लाख (साथ ही ₹3.9 प्रति किमी रेंटल) के बीच भारत में उपलब्ध है। दिल्ली में ऑन-रोड बेस वेरिएंट की कीमत लगभग ₹15 लाख है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
600km की रेंज और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ Mahindra BE 6 eSUV लॉन्च, कीमत इतने से शुरू
2.8l डीजल इंजन के साथ Toyota Fortuner Legender दमदार SUV लॉन्च, कीमत मात्र इतनी

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
