OnePlus Pad 4: OnePlus ने भारत में अपना फ्लैगशिप टैबलेट वनप्लस Pad 4 पेश किया है। इसे लाने में खास तौर पर क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी का ध्यान रखा गया है। यह एक शक्तिशाली चिपसेट, बड़े डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ पीसी-लेवल अनुभव देने का दावा करता है। यह भारत में 54,999 रुपये से शुरू होता है। तो चलिए इस धासु OnePlus Pad 4 टैबलेट के बारें में डिटेल से जानते है।
OnePlus Pad 4 specifications
OnePlus Pad 4 का वजन 672 ग्राम और 5.94 मिमी की thickness इसे आसानी से ले जाने में मदद करती है। Dune Glow और Sage Mist कलर वैकल्पिक हैं। साथ ही, कंपनी OnePlus Stylo Pro भी बेच रही है, जो 16,000 प्रेशर लेवल्स का सपोर्ट करता है, जिससे लिखने और ड्रॉइंग का अनुभव बेहतर होगा।
OnePlus Pad 4 की डिस्प्ले
स्क्रीन के मामले में, वनप्लस Pad 4 टैबलेट में 13.2 इंच का 3.4K Ultra-Clear Display पैनल है। यह 144 Hz रिफ्रेश रेट, 315 PPI पिक्सल डेंसिटी, Dolby Vision सपोर्ट और 1000 nits की ब्राइटनेस के साथ आता है। डिवाइस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.4% है और आस्पेक्ट रेशियो 7:5 है। साथ ही 540 Hz का टच सैंपलिंग रेट स्मूद और रिस्पॉन्सिव अनुभव प्रदान करता है।
OnePlus Pad 4 का कैमरा
OnePlus Pad 4 में एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, जिसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए उपयुक्त है, साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सामान्य फोटोग्राफी भी कर सकता है।
OnePlus Pad 4 की बैटरी
OnePlus Pad 4 की बैटरी भी अच्छी है। इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी है। यह टैबलेट चालीस घंटे वीडियो प्लेबैक और लगभग सात घंटे गेमिंग बैकअप दे सकता है। साथ ही, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
OnePlus Pad 4 की परफॉरमेंस
OnePlus Pad 4 Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से चलता है, जो इसे कंपनी का शक्तिशाली टैबलेट बनाता है। 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज इस डिवाइस में शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि इसका AnTuTu स्कोर लगभग 4.1 मिलियन है।
लंबे समय तक उच्च परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए इसमें बड़ा वेपर चेंबर और नवीनतम cryo-velocity कूलिंग सिस्टम दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो वनप्लस Pad 4 टैबलेट OxygenOS 16 पर काम करता है, जो यूजर्स को PC जैसा मल्टीटास्किंग अनुभव देता है।
OnePlus Pad 4 price
OnePlus Pad 4 का 8GB और 256GB संस्करण 54,999 रुपये का है। 12GB और 512GB स्टोरेज का मूल्य 59,999 रुपये है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
6500mAh बैटरी की ताकत वाला Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन लॉन्च, iPhone Air जैसा है लुक
Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में लॉन्च, Snapdragon 8s Gen 4 से है लैस, देखें कीमत और फीचर्स

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
