6500mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6400 5G+ प्रोसेसर के साथ Tecno Spark 50 5G भारत में लॉन्च, देखें कीमत

Tecno Spark 50 5G: Tecno ने Tecno Spark 50 5G, अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, भारत में पेश किया है। यह फोन बड़ी बैटरी, उच्च रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नवीनतम कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ बजट सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प बन सकता है। आइए इस Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में अधिक जानते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tecno Spark 50 5G specifications

Tecno Spark 50 5G फोन डिजाइन की बात करें तो ये 8.18 मिमी मोटा है और 210 ग्राम इसका वजन है। विभिन्न कलर ऑप्शंस में ये उपलब्ध है जैसे Ink Black, Champagne Gold, Fantasy Purple और Mint Green। यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षित रखता है।

Tecno स्पार्क 50 5G फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में ई-कंपास, इन्फ्रारेड, सॉफ्ट जायरो और एम्बियंट लाइट सेंसर भी हैं। चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

Tecno Spark 50 5G की डिस्प्ले

Tecno स्पार्क 50 5G में 720×1576 पिक्सल का 6.78-इंच HD+ IPS डिस्प्ले है। 120 Hz रिफ्रेश रेट और 240 Hz टच सैंपलिंग रेट वाली इस स्क्रीन से गेमिंग और स्क्रॉलिंग का शानदार अनुभव मिलता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 560 निट्स है, जो बाहर उपयोग करने के लिए पर्याप्त है।

Tecno Spark 50 5G का कैमरा

Tecno Spark 50 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.85 है और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। 8MP का फ्रंट कैमरा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी उपलब्ध है।

Tecno Spark 50 5G की बैटरी

Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन का सबसे बड़ा गुण उसकी बड़ी 6500mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।

Tecno Spark 50 5G की परफॉरमेंस

इसमें MediaTek Dimensity 6400 5G+ (6nm) प्रोसेसर और 2.5GHz ऑक्टा-कोर CPU है। Graphing के लिए Mali-G57 MC2 GPU उपलब्ध है। इस फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का समर्थन है। 12GB (4GB + 8GB वर्चुअल) और 18GB (6GB + 12GB वर्चुअल) RAM का विकल्प इस डिवाइस में उपलब्ध है। लेकिन इंटरनल स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Tecno Spark 50 5G price

TECNO SPARK 50 5G स्मार्टफोन का 4GB + 128GB संस्करण 16,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 128GB संस्करण 18,999 रुपये में उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

8500mAh बैटरी के साथ POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

सिर्फ 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ Redmi 15A 5G स्मार्टफोन, मिलेगी बड़ी 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले

Leave a Comment