Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: 5वें दिन हुई 500 करोड़ पार, देखें कितने कमाएं मंडे को

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: आदित्य धर ने धुरंधर: द रिवेंज को लिखा और निर्देशित किया है, जो एक स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह 2025 की धुरंधर फिल्म का सीक्वल है और इस डुओलोजी का अंतिम भाग है। फिल्मी भूमिकाओं में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल हैं।

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अभिनीत स्पाई थ्रिलर Dhurandhar 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बना रहा है। शानदार पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने सोमवार को भी अच्छी कमाई की है। आइए जानें फिल्म के पांचवें दिन की कमाई-

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5

आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर Dhurandhar 2 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के त्योहारों के मौके पर रिलीज किया था, और इसने अपनी रिलीज विंडो का भरपूर लाभ उठाया है।‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ रुपये की कमाई कर दिखाया कि यह फिल्म बहुत अच्छी है और बॉक्स ऑफिस लूट लेगी और कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

साथ ही, आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ने 19 मार्च, फिल्म की आधिकारिक रिलीज के दिन, 102.55 करोड़ रुपये की कमाई करके सक्सेस की नई इबारत लिखी। फिल्म ने शुक्रवार को 80.72 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन वीकेंड में इसने तेजी से कमाई की, शनिवार को 113 करोड़ रुपये और रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया।

रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 फिल्म ने अपने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। Sacnilk ने बताया कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर

65 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म धुरंधर 2 ने इंडिया मेंअब तक 519.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

आराम से निकला बजट

Dhurandhar 2 डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनाई गई फिल्म, के निर्माण में मेकर्स ने लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म ने इसे लॉन्च के पहले तीन दिनों में ही इसे कवर कर लिया था।

इन्हें भी पढ़े:-

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन धुरंधर 2 हुई ₹300 करोड़ पार, इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: चार दिनों में हुई 400 करोड़ पार, देखें कितनी की संडे को कमाई!

Leave a Comment