Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: धुरंधर द रिवेंज फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। शानदार कहानी और कास्ट की उत्कृष्ट एक्टिंग के कारण इस फिल्म ने सबका दिल जीत लिया है। यही कारण है कि धुरंधर 2 कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रिलीज के चौथे दिन धुरंधर द रिवेंज ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करके सबको हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि रणवीर सिंह स्टारर इस रोमांचक थ्रिलर फिल्म ने रविवार को कितना पैसा कमाया है।
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था, और फिल्म रिलीज के बाद भी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक सब आ रहे हैं। जिसकी धुआंधार कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection) इसका सबूत है। फिल्म ने अपनी रिलीज के चार दिनों में ही चार सौ करोड़ रुपए की कमाई की है। रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले संडे और ईद पर अच्छा प्रदर्शन किया।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: संडे को किया कमाल!
निर्देशक आदित्य धर की Dhurandhar 2 को लेकर पहले ही चर्चा हुई थी कि फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखेगी। dhurandhar 2 उसी दिशा में जारी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि फिल्म के कलेक्शन में रिलीज के चौथे दिन भारी उछाल हुआ है।
Dhurandhar 2 box office रिकॉर्ड
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कमाई का नया इतिहास बनाया है।102.55 करोड़ रुपए से शानदार शुरूआत करने वाली ‘Dhurandhar 2’ ने सिर्फ चार दिनों में 400 करोड़ रुपए पार कर लिया है। रिलीज से पहले, “धुरंधर 2” ने पेड-प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपए कमाए और पहले दिन 102.55 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट हुई, जिससे 80.72 करोड़ रुपए की कमाई हुई।
Dhurandhar 2 का 4 दिनों का टोटल कलेक्शन
हालांकि, वीकेंड और ईद के अगले दो दिनों में ‘धुरंधर 2’ को काफी लाभ हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पहले शनिवार को फिल्म ने 113 करोड़ रुपए कमाए, वहीं पहले संडे को 114.85 करोड़ रुपए कमाए। रणवीर सिंह की फिल्म ने चार दिनों में कुल 454.12 करोड़ रुपए कमाए हैं। याद रखें कि फिल्म को बनाने के लिए सिर्फ 250 से 350 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है।
इन्हें भी पढ़े:-

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।
