Xiaomi Poco F7 review: नमस्कार, दोस्तों! Poco ने अपने यूजर्स के लिए नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Poco F7 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 120 Hz रिफ्रेश रेट है, जो इसके शक्ति और स्मूथनेस को काफी अच्छा बना देता है। इसमें 6500mAh की बैटरी है, जो आपको बिना चार्ज किए 1 से 2 दिन का बैकअप देती है, और 90W का फ़ास्ट चार्जर, जो 30-45 मिनट में फ़ोन को पूरी तरह से चार्ज कर देगा, जिससे आपको फ़ोन चलाने में कोई समस्या नहीं होगी। Xiaomi Poco F7 की इस रिव्यू आर्टिकल में हर बात जानते है, जैसे डिस्प्ले, फीचर्स, रैम, स्टोरेज और बैटरी बैकअप।
Xiaomi Poco F7 specifications

| Features | Details |
| प्रोसेसर (Processor) | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4. |
| डिस्प्ले (Display) | 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1700 निट्स की hbm ब्राइटनेस. |
| कैमरा (Camera) | 50MP OIS प्राइमरी कैमरा + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 20MP फ्रंट कैमरा. |
| बैटरी (Battery) | 6500mAh, 90W फास्ट चार्जिंग। |
| रैम और स्टोरेज (RAM & Storage) | 12GB + 256GB / 12GB + 512GB LPDDR5X + UFS 4.1 |
| ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) | Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0. |
| अन्य फीचर्स (Other Features) | IP रेटिंग (IP68), इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर. |
चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।
Xiaomi Poco F7 की डिस्प्ले
6.83” 1.5K Ultra-bright डिस्प्ले Xiaomi Poco F7 में है। यह डिस्प्ले 2772*1280 पिक्सल के रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है और 120 Hz का रिफ्रेश रेट है, जिससे फोन काफी स्मूथ चलता है और स्क्रॉलिंग और गेमिंग में और भी अच्छा प्रदर्शन देता है। साथ ही 1700 निट्स की hbm ब्राइटनेस की मदद से सूरज की तेज रोशनी में भी आप आराम से स्क्रीन देख सकते हैं।
Xiaomi Poco F7 का कैमरा सेटअप
आजकल हर कोई फोटो खींचने के बारे में सोचता है, और इस Xiaomi Poco F7 स्मार्टफोन पर आपको अच्छी क्वालिटी की फोटो खींचने के लिए एक अच्छा कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक ड्यूल कैमरा सेटअप है, 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो लो लाइट में क्लियर फोटो ले सकता है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो विस्तृत एंगल के चित्रों को बेहतर बनाता है। यहाँ पर 20MP का एकमात्र फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है, साथ ही HDR सपोर्ट करता है और विस्तृत और बेहतरीन सेल्फी प्रदान करता है। Poco F7 काफी अच्छा फोटोग्राफी फोन है।
Xiaomi Poco F7 की पॉवरफुल बैटरी
Xiaomi Poco F7 में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो आपको बिना चार्ज किए 1 से 2 दिन तक का बैकअप देती है, चाहे आप गेमिंग, मल्टीटास्किंग या सोशल मीडिया चलाएं, यह बैटरी शानदार काम करती है। इसके अलावा, इस फोन को 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जो आपके फोन को 30-45 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज कर देती है।
Xiaomi Poco F7 की धासु परफॉरमेंस

Xiaomi पोको F7 5G में Snapdragon® 8s Gen 4 Mobile Platform है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उच्चतम परफॉर्मेंस देता है। स्मूथ और तेज परफॉर्मेंस के लिए 120 Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, यह Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर काम करता है। Xiaomi Poco F7 में 12GB LPDDR5X तक की RAM है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को जल्दी चलाने में मदद करती है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 256GB, 512GB UFS 4.1 स्टोरेज विकल्प हैं।
Xiaomi Poco F7 price
इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते है। F7 5G के 12 GB RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले संस्करण का मूल्य 31,999 रुपये है, जबकि 12 GB + 512 GB संस्करण 33,999 रुपये का है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले। फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक रंगों में ये स्मार्टफोन उपलब्ध है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
Motorola Edge 60: 5200mAh बैटरी और 12GB RAM वाले स्मार्टफोन की देखें कीमत
16GB RAM और 50MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola Signature स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, देखें कीमत!

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।




