Honda SP160 एक अच्छी बाइक है जो रोज़ के काम और लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन है। यह बाइक विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो 150-160cc सेगमेंट में एक विश्वसनीय और आरामदायक बाइक चाहते हैं। यह बाइक स्पोर्टी लुक देती है, साथ ही माइलेज भी अच्छा है। यह बाइक संतुलित परफॉर्मेंस देती है, चाहे शहर की सड़कों पर हो या पहाड़ी सड़क पर। Honda ने इस बाइक को युवा लोगों और बूढ़े लोगों के लिए बनाया है। इसमें ताकत, आराम और सुंदरता का अच्छा मेल मिलता है। तो चलिए इस Honda SP160 बाइक के बारें में डिटेल से जानते है।
Honda SP160 specifications

162.71cc की स्पोर्टियर कम्यूटर बाइक Honda SP160 में 9.7 Kw @7500 rpm की पावर और 14.8 N-m @ 5250 rpm का टॉर्क और लगभग 50-65 kmpl का उत्कृष्ट माइलेज है। इसमें ABS, 5-स्पीड गियरबॉक्स, LED हेडलाइट है, जो इसे आरामदायक और सुरक्षित बनाते है।
| Features | Details |
| इंजन और प्रदर्शन | 162.71 सीसी, 4-Stroke, SI, BS-VI Engine PGM-Fi (फ्यूल इंजेक्शन) तकनीक के साथ। |
| माइलेज | यह बाइक लगभग 50 kmpl से 65 kmpl का माइलेज दे सकती है। |
| गियरबॉक्स | इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। |
| ब्रेक और सुरक्षा | बेहतर सुरक्षा के लिए पेटल डिस्क ब्रेक और ABS दिया गया है। |
| डिजाइन और फीचर्स | आक्रामक ईंधन टैंक, शार्प LED हेडलैंप, और लंबी सीट (594 मिमी) जो राइडर व पीछे बैठने वाले के लिए आरामदायक है। |
| कीमत | इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.15 लाख से ₹1.22 लाख के आसपास है। |
चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।
Honda SP160 का इंजन
Honda SP160 का 162.71 सीसी, 4-Stroke, SI, BS-VI Engine PGM-Fi (फ्यूल इंजेक्शन) तकनीक के साथ आता है। यह इंजन लगभग 9.7 Kw @7500 rpm की पॉवर और 14.8 N-m @ 5250 rpm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। ये बाइक अधिक माइलेज और कम प्रदूषण को सुनिश्चित करता है। इसका ARAI प्रमाणित माइलेज लगभग 50-65 किमी/लीटर (kmpl) है।
Honda SP160 का लुक
Honda SP 160 बाइक एक शार्प फ्रंट फेसिया, Muscular टैंक और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ एक आकर्षक कम्यूटर बाइक है। 162.71cc इंजन, ऑल-एलईडी हेडलाइट और TFT स्क्रीन इस बाइक का हिस्सा हैं। यह बाइक कई रंगों में उपलब्ध है: जिसमें Radiant Red Metallic, Pearl Igneous Black, Pearl Deep Ground Gray और Athletic Blue Metallic जैसे रंग शामिल है।
होंडा SP160 के आयाम निम्नलिखित हैं: इसकी कुल लंबाई 2061 mm, चौड़ाई 786 mm, और ऊँचाई 1100 mm है और व्हीलबेस 1347 mm, ग्राउंड क्लियरेंस 177 mm है। 138-140 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक है।
Honda SP160 की सेफ्टी
Honda SP160 एक अच्छे सेफ्टी फीचर्स वाली बाइक है, जिसमें मुख्य रूप से एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डिस्क ब्रेक, Signature LED Tail Lamp और सुंदर LED हेडलैंप शामिल हैं। 162.71cc के भरोसेमंद इंजन से यह स्थिर और सुरक्षित है।
Honda SP160 price

Honda SP160 एक 162.71 cc इंजन वाली कम्यूटर बाइक है जो भारत में बहुत लोकप्रिय है, और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.15 लाख से ₹1.22 लाख के बीच है। ऑन-रोड कीमत आपके शहर, आरटीओ (RTO) और बीमा पर निर्भर करता है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और स्मार्ट फीचर्स के साथ TATA Sierra एसयूवी लॉन्च, कीमत है इतनी
दमदार फीचर्स के साथ 5-डोर Mahindra Thar Roxx लॉन्च, फीचर्स हैं कमाल के

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।




