सिर्फ ₹7,499 रुपये में LAVA Star 3 स्मार्टफोन लॉन्च, देखें क्या-क्या है फीचर्स!

LAVA Star 3

LAVA Star 3: सस्ते मोबाइल फोन चलाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए Lava International (एक भारतीय मोबाइल ब्रांड) ने नया स्मार्टफोन पेश किया है। LAVA Star 3 स्मार्टफोन कंपनी ने लॉन्च किया है, जो 13MP कैमरा, बड़ी 5000mAh की बैटरी और 8GB RAM (4GB+4GB) से लैस है। यह उपयोगी मोबाइल Android Go से लैस है, जो सस्ती कीमत पर स्मूथ प्रदर्शन प्रदान कर सकता है। आप आगे लावा स्टार 3 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और मूल्यों को पढ़ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

LAVA Star 3 specifications

LAVA Star 3 specifications
LAVA Star 3 specifications

लावा स्टार 3 एक सस्ता स्मार्टफोन है जो 12 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च हुआ था। ₹7,499 की कीमत में, यह Unisoc 9863A प्रोसेसर, 6.75-इंच HD+ 90 Hz डिस्प्ले, 4GB RAM + 4GB वर्चुअल RAM, 64GB स्टोरेज, 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी (10W चार्जिंग) और Android 15 Go Edition जैसे फीचर्स से लैस है।

FeaturesDetails
डिस्प्ले6.75-इंच, HD+ (1600 x 720 पिक्सल), 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट।
प्रोसेसरUNISOC 9863a Octa-core Processor
रैम और स्टोरेज4GB RAM (+4GB वर्चुअल) और 64GB इंटरनल स्टोरेज (Expandable Memory 256GB)
कैमरा13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा।
बैटरी5000mAh (10W चार्जिंग, USB Type-C)।
सॉफ्टवेयरAndroid 15 (Go Edition)।
सुरक्षा और अन्यसाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा), 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक।
LAVA Star 3 specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

LAVA Star 3 की डिस्प्ले

लावा स्टार 3 फोन में 6.75 इंच (1600 x 720 पिक्सल) की एचडी+ डिस्प्ले है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन 260 PPI, 16M कलर डेप्थ और 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। 2.5D Glass लावा के इस फोन में है। कंपनी ने इसे IP64 रेटिंग के साथ प्रस्तुत किया है, जो फोन को धूल और पानी से बचाने में मदद करता है।

LAVA Star 3 का कैमरा

LAVA Star 3 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एक 13-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एलइडी फ्लैश से लैस है। साथ ही, यह सस्ता मोबाइल फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी है। इस फोन का कैमरा AI फीचर्स से लैस है, जो लाइटिंग कंडीशन को समझते हुए तस्वीर को सुंदर बनाकर देता है।

LAVA Star 3 की बैटरी

यह लावा मोबाइल 5,000एमएएच की बैटरी से लैस है, जो पावर बैकअप के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि एक बार फोन को पूरी तरह से चार्ज करने पर इसमें 615 min तक यूट्यूब चलाया जा सकता है। इसके अलावा, Stand By मोड में यह स्मार्टफोन 340 घंटे, या लगभग 14 दिन की बैकअप अवधि दे सकता है। लावा स्टार 3 स्मार्टफोन 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

LAVA Star 3 की परफॉरमेंस

Lava Star 3 स्मार्टफोन UNISOC 9863a Octa-core Processor पर लॉन्च हुआ है। यह लावा फोन 4 जीबी फिजिकल रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम के साथ आता है। LAVA Star 3 स्मार्टफोन, एंड्रॉयड 15 गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड गो होने के कारण ये गूगल गो ऐप्स डाउनलोड और इंस्टाल कर सकता है।

LAVA Star 3 price

LAVA Star 3 price
LAVA Star 3 price

LAVA Star 3 फोन 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। Indus Black और Siachen White रंगों में इस लावा स्मार्टफोन को खरीद सकते है। यह दोनों ऑफलाइन और ऑनलाइन दुकानों पर उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

6500mAh बैटरी और 128GB मेमोरी के साथ OPPO K14X 5G स्मार्टफोन लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स!

50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top