50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Infinix Note Edge 5G

Infinix Note Edge 5G: Infinix ने अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6500mAh बैटरी है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर है। धूल और पानी से बचाने के लिए यह फोन IP65 रेटिंग से लैस है। यहां हम Infinix Note Edge 5G के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में आपको पूरी जानकारी देंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Infinix Note Edge 5G specifications

Infinix Note Edge 5G specifications
Infinix Note Edge 5G specifications

मोबाइल को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। इसमें IR Blaster तकनीक, Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स हैं। वहीं, इनफिनिक्स नोट ऐज में JBL स्टीरियो स्पीकर्स लगाए गए हैं, जिससे आप म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

FeaturesDetails
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K AMOLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस।
प्रोसेसरऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7100 (6nm), Mali-G610 GPU।
रैम और स्टोरेज6GB/8GB LPDDR5X रैम, 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज, 8GB तक वर्चुअल रैम।
कैमरारियर कैमरा: 50MP प्राइमरी (f/1.8), डुअल फ्लैश।
फ्रंट कैमरा: 13MP सेल्फी कैमरा।
बैटरी6500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स चार्जिंग।
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर आधारित XOS 16।
Infinix Note Edge 5G specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

Infinix Note Edge 5G की डिस्प्ले

Infinix Note Edge 5G फोन 6.78 इंच की 1.5K डिस्प्ले और 2644 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। 120 Hz रिफ्रेश रेट, 2160 Hz PWM डिमिंग और 4500 nits की पीक ब्राइटनेस वाली यह AMOLED स्क्रीन है, यह टीयूवी ब्लू लाइट सर्टिफाइड स्क्रीन है। साथ ही, डिस्प्ले को बचाने के लिए इस पर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर लगी है।

Infinix Note Edge 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स नोट ऐज स्मार्टफोन में दो रियर कैमरा हैं। एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एलइडी फ्लैश और सेकेंडरी AI लेंस के साथ इसके बैक पैनल पर है और एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा Infinix Note Edge स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपलब्ध है।

Infinix Note Edge 5G की बैटरी

इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन में 6500mAh की बैटरी है, जो पावर बैकअप देती है। 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। ब्रांड का दावा है कि यह 27 मिनट में 50% चार्ज कर सकता है और 62 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो सकता है। Infinix Note Edge स्मार्टफोन 10W reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

Infinix Note Edge 5G की परफॉरमेंस

MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन आता है। 6 नैनोमीटर फेब्रिक्शन पर कार्य करने वाला यह Octa-core (4×2.0 GHZ Cortex-A55 & 4×2.4GHZ Cortex-A78) की क्लॉक स्पीड तक चल सकता है। XOS 16 के साथ काम करने वाला Infinix Note Edge 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर आया है।

Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन LPDDR5X RAM के साथ आया है, जो मल्टीटास्किंग को लैगफ्री और स्मूथ बनाता है। इसमें 8 जीबी फिजिकल रैम और 8 जीबी वचुर्अल रैम मिलाकर 16 जीबी RAM (8 जीबी+8 जीबी) की क्षमता प्रदान करने वाली अनोखी रैम तकनीक है। यह फोन 6जीबी और 8जीबी रैम संस्करणों के साथ भारत में उपलब्ध है, जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Tecno Pova Curve 2 5G price

Infinix Note Edge 5G price
Infinix Note Edge 5G price

इनफिनिक्स नोट ऐज का मूल्य 21,999 रुपये है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट वाला है। फोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज संस्करण 23,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज संस्करण 25,999 रुपये में उपलब्ध है। यह इनफिनिक्स मोबाइल Silk Green, Stellar blue और Lunar Titanium कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

11,999 रुपये वाला Redmi 12 5G स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स के साथ देखें स्पेसिफिकेशन

6500mAh बैटरी और 128GB मेमोरी के साथ OPPO K14X 5G स्मार्टफोन लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top