Oppo A6 5g: 2026 की शुरुआत में Oppo A6 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ था। वहीं, कंपनी ने इसका मूल संस्करण Oppo A6 5G पेश किया है। 5G कनेक्टिविटी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, और बड़ी बैटरी इस मिड-रेंज स्मार्टफोन की विशिष्टता हैं। इस स्मार्टफोन में Dimensity 6300 चिपसेट, 6.75 इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 6जीबी रैम है। तो चलिए इस पोस्ट की मदद से Oppo A6 5g स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारें में जानते है।
Oppo A6 5g specifications

फीचर्स की बात करें तो Oppo A6 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और IP66/IP68/IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से बचाता है। AI GameBoost 2.0, AI LinkBoost 3.0, Dual Stereo Speakers, Outdoor Mode 2.0, GloveTouch जैसे कई फीचर्स इस स्मार्टफोन में है।
| Features | Details |
| बैटरी और चार्जिंग | 7,000mAh की बैटरी, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग। |
| डिस्प्ले | 6.75-इंच LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस। |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर। |
| कैमरा | 50MP+ 2MP सेकंडरी रियर कैमरा। 8MP का फ्रंट कैमरा। |
| स्टोरेज और रैम | 4GB/6GB RAM, और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज। |
| ओएस | Android 15 आधारित ColorOS 15। |
| सुरक्षा और टिकाऊपन | साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66, IP68 और IP69 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)। |
चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।
Oppo A6 5g की डिस्प्ले
Oppo A6 5G में 17.15 cm जो लगभग 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो HD+ के साथ आता है। 120 Hz रिफ्रेश रेट, 900 nits टाइपिकल ब्राइटनेस, 240 Hz टच सैंपलिंग रेट और 256 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट के साथ यह स्क्रीन सुसज्जित है। 16.7 मिलियन रंगों का सपोर्ट करने वाले फोन का दावा है कि इससे दिन-प्रतिदिन उपयोग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है।
Oppo A6 5g का कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो, रियर में ओपो A6 5G स्मार्टफ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर है। 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स और अंडरवॉटर फोटोग्राफी सपोर्ट इस सेगमेंट में ग्राहकों को अच्छा लग सकता है।
Oppo A6 5g की बैटरी
मुख्य विशेषता ओपो A6 5G की बैटरी है। क्योंकि फोन में एक बड़ी 7000mAh बैटरी है और 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जर इसे चार्ज कर सकता है और इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी है। कम्पनी का दावा है कि इसमें पांच वर्षों तक बैटरी हेल्थ और छह महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन है।
Oppo A6 5g की परफॉरमेंस
परफॉरमेंस की बात करें तो ओपो A6 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, और इस स्मार्टफोन में LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट है। सॉफ्टवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन ColorOS 15.0 पर चलता है।
Oppo A6 5g price

Oppo A6 5G भारत में Sapphire Blue, Ice White और Sakura Pink रंगों में उपलब्ध है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज है, और इसकी कीमत 17,999 रुपये है। मिड मॉडल 19,999 रुपये में है जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। साथ ही, 6GB रैम के साथ 256GB मेमोरी का विकल्प 21,999 रुपये में उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
Vivo T4 Ultra: 5500mAh बैटरी और 6.67 इंच डिस्प्ले, फीचर्स के साथ देखें कीमत
12GB RAM वाला Vivo X200T स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, 6,200mAh बैटरी के साथ मिलते है धासु फीचर्स

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।




