16GB RAM और 50MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola Signature स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, देखें कीमत!

Motorola Signature

Motorola Signature India में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर आधारित यह भारतीय बाजार का दमदार प्रोसेसर वाला मोबाइल फोन है। मोटोरोला सिग्नेचर प्रीमियम फ्लैगशिप फोन एंड्रॉयड 16 और 7 सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। आगे पढ़ें, इस पावरफुल Motorola Signature स्मार्टफोन के सभी विशेषताओं और मूल्य के बारें में।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Motorola Signature specifications

Motorola Signature specifications
Motorola Signature specifications

मजबूती के लिए, मोटोरोला स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर बनाया गया है। फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है। इसी तरह, Victus 2 गोरिल्ला ग्लास ने मोबाइल की स्क्रीन को प्रोटेक्ट किया है। बताते चलें कि मोटोरोला सिग्नेचर 5जी फोन की थिकनेस सिर्फ 6.99 मिलीमीटर है।

FeaturesDetails
डिस्प्ले6.8-inch Super HD LTPO AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, 6,200 निट्स पीक ब्राइटनेस।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (3nm)।
कैमरारियर: 50MP (Sony LYTIA 828, OIS) + 50MP (अल्ट्रावाइड) + 50MP (Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो, 3x ऑप्टिकल/100x सुपर जूम)।
फ्रंट: 50MP (Sony LYTIA 500)।
बैटरी5,200mAh (सिलिकॉन-कार्बन), 90W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग।
रैम/स्टोरेज12GB/16GB LPDDR5x RAM और 256GB/512GB/1TB UFS 4.1 स्टोरेज।
OS/सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर आधारित (7 साल के अपडेट्स)।
सुरक्षा/बॉडीIP68 + IP69 वॉटर/डस्ट रेटिंग, MIL-STD 810H, Gorilla Glass Victus 2।। 
कीमत₹59,999-₹69,999 (लगभग)
Motorola Signature specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

Motorola Signature की डिस्प्ले

डिस्प्ले: 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की सुपर एचडी स्क्रीन यह Motorola Signature फोन सपोर्ट करता है। AMOLED पैनल पर निर्मित इस डिस्प्ले में 6200 nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट और 165 Hz रिफ्रेश रेट है। तेज रिफ्रेश रेट और उच्च ब्राइटनेस अच्छा गेमिंग अनुभव देते हैं और बाहर धुप में स्क्रीन देखना आसान बनाते हैं।

Motorola Signature का कैमरा सेटअप

सेल्फी कैमरा के बारे में बताते हुए, डिवाइस के आगे की ओर पंच-होल में 50MP सोनी LYTIA500 सेंसर लगाया गया है। मोटोरोला Signature Triple Rear Camera सपोर्ट करता है। 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYTIA828 OIS सेंसर को बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस किया गया है. इसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x सुपर ज़ूम की क्षमता वाला 50MP periscope telephoto लेंस और 122 डिग्री एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस भी है।

Motorola Signature की बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला सिग्नेचर एक 5200mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी पर आता है। कम्पनी का दावा है कि पूरी तरह से चार्ज करने पर 41 घंटे का बैकअप मिल जाता है। 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक फोन को तेजी से चार्ज कर लेता है। कंपनी ने मोटोरोला सिग्नेचर को 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी दी है।

Motorola Signature की परफॉरमेंस

बात करते हुए, मोटोरोला सिग्नेचर को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। हमारी टेस्टिंग में यह 30,98,258 का AnTuTu स्कोर हासिल कर चुका है, जो वनप्लस 15आर (29,57,229) से कुछ अधिक है। Motorola Signature का लॉन्च एंड्रॉयड 16 पर हुआ है। कंपनी ने इसे 7 जेनरेशन की ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 7 वर्ष की सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है।

Motorola Signature price

Motorola Signature price
Motorola Signature price

Motorola Signature India में 12GB और 16GB RAM के साथ आया हैं। 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले संस्करण का मूल्य 59,999 रुपये है। 16 जीबी रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज वाले फोन का मूल्य क्रमशः 64,999 रुपये और 69,999 रुपये है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले। Pantone Martini Olive और Pantone Carbon कलर में मोटोरोला सिग्नेचर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

Vivo T4 Ultra: 5500mAh बैटरी और 6.67 इंच डिस्प्ले, फीचर्स के साथ देखें कीमत

Motorola Edge 60: 5200mAh बैटरी और 12GB RAM वाले स्मार्टफोन की देखें कीमत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top