Tecno Pova Curve 5G: 5500mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर के साथ देखें कीमत

Tecno Pova Curve

Tecno Pova Curve 5G आते ही चर्चा में आ गया था। इसमें 6.78 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, और MediaTek Dimensity 7300 Ultimate, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है, और इसके साथ सस्ते बजट में कई दमदार फीचर्स है। 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज से यह फोन अपनी मेमोरी को स्टोर करके रख सकता है, और इसमें 5500mAh बैटरी है, जो आपको आराम से एक दिन से ज्यादा का बैकअप देगी. 45W का फ़ास्ट चार्जर इस फोन को पूरी तरह से 45-60 मिनट में चार्ज कर देगा। चलिए जानते हैं Tecno Pova Curve की फीचरों और कीमत के बारे में।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tecno Pova Curve specifications

Tecno Pova Curve specifications
Tecno Pova Curve specifications
FeaturesDetails
डिस्प्ले6.78 इंच FHD+ (2436×1080) कर्व्ड AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस, Gorilla Glass 7i.
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300 Ultimate.
RAM6GB/8GB (16GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट).
स्टोरेज128GB/256GB.
रियर कैमरा64 MP 1/1.73”, Dual Flash
फ्रंट कैमरा13MP.
बैटरी5500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग.
Tecno Pova Curve specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

Tecno Pova Curve की डिस्प्ले

Tecno Pova Curve स्मार्टफोन में 6.78 इंच की बड़ी फ़ुल hd डिस्प्ले, 1080 x 2436 पिक्सल रेजोल्यूशन और 393 PPI डेंसिटी के साथ दमदार विजुअल क्वालिटी है साथ ही 144 Hz रिफ्रेश रेट भी है, जो फोन की पावर और स्मूथनेस बढ़ाता है। साथ ही, 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस से धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ़ दिखाई देती है। साथ ही, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन इसमे उपलब्ध है, जो डिस्प्ले को सुरक्षित रखता है और एक मजबूत कुआलिटी प्रदान करता है।

Tecno Pova Curve का कैमरा सेटअप

इस फोन में दो कैमरा है, 64MP प्राइमरी रियर कैमरा, 1/1.73 साइज के साथ अच्छी फोटोज लेता है और इसके साथ 13MP फ्रंट कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी अच्छी सेल्फी खीचता है।

Tecno Pova Curve की बैटरी

Tecno Pova Curve स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी है, जो बिना चार्ज किए कम से कम एक दिन या उससे अधिक समय का बैकअप देती है। यदि आप गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया का बहुत अधिक इस्तेमाल करते हैं तो आपको आराम से 6 से 7 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसमें 45W का फ़ास्ट चार्जर भी है, जो बैटरी को लगभग 15-25 मिनट में 50% और 45-60 मिनट में 100% तक चार्ज कर देगा। तेज चार्जिंग की मदद से आपको बार-बार फोन चार्ज करने की चिंता नहीं होगी।

Tecno Pova Curve की परफॉरमेंस

Tecno Pova Curve performance
Tecno Pova Curve performance

Pova Curve में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर है, जो परफॉर्मेंस के मामले में बहुत अच्छा है। यहाँ पर आपको ऑक्टा-कोर CPU मिलता है, जिसकी मदद से आप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और अन्य कार्यों का काफी अच्छी तरह से आनंद ले सकते हैं, Android 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम इस फोन पर लागू होता है। 6GB और 8GB रैम और 128GB/256GB का इंटरनल स्टोरेज आपकी मेमोरी को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए पर्याप्त होगा, चाहे आप गेम डाउनलोड करें या वीडियो स्टोर करें। ज्यादा रैम से मल्टीटास्किंग भी आसानी से किया जा सकता है।

Tecno Pova Curve price

अगर बात TECNO Pova Curve 5G के कीमत की है तो 6 जीबी रैम और 128GB वाले पहले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। 8 जीबी रैम और 128GB वाले मॉडल की कीमत 17,649 रुपये है। 8 जीबी रैम और 256GB वाले मॉडल की कीमत 19,799 रुपये है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Tecno Pova Curve को 29 मई 2025 को भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन हैं, जो उपयोगकर्ता को बहुत पसंद आएंगे। कंपनी ने इस फोन को अच्छी परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए प्रस्तुत किया है। Tecno ने कम कीमत पर शानदार अनुभव देने का प्रयास किया है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

Xiaomi Poco F7: 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन, देखें कीमत

OnePlus 13s: 5850mAh की धासु बैटरी और 50MP कैमरा वाले स्मार्टफोन के देखें फीचर्स और कीमत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top