Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Tata Harrier EV को पेश किया है। यह कंपनी की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ी है, जो आधुनिक तकनीक, लंबी रेंज और मजबूत डिजाइन के साथ आती है। यह SUV खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो पेट्रोल या डीजल की जगह इलेक्ट्रिक गाड़ी लेना चाहते हैं। Tata Harrier EV को अच्छे प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिससे यह ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनती है। तो चलिए इस गाड़ी के बारें में डिटेल से जानते है।
Tata Harrier EV Specifications
टाटा हैरियर ईवी एक प्रीमियम 5-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है, जो अपनी दमदार सड़क उपस्थिति के लिए जानी जाती है। इसके मुख्य आयामों में लगभग 4607 मिमी लंबाई, 2132 मिमी चौड़ाई और 1740 मिमी ऊंचाई शामिल है। इसमें 2741 मिमी का लंबा व्हीलबेस मिलता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं।
Tata Harrier EV का इंजन
टाटा हैरियर ईवी कई दमदार और उन्नत फीचर्स के साथ आती है। इसमें दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं – 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक। बड़ी बैटरी के साथ यह SUV एक बार चार्ज होने पर लगभग 627 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी उपयोगी बनाती है। इसमें 3.3 kW पोर्टेबल चार्जिंग फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे गाड़ी को लगभग 25 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Tata Harrier EV का लुक
Tata Harrier EV का लुक काफी आकर्षक और आधुनिक है। इसका डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल-डीजल वाली Harrier जैसा है, लेकिन इसमें कई इलेक्ट्रिक कार वाले बदलाव किए गए हैं। सामने की तरफ बंद ग्रिल, LED लाइट्स और स्टाइलिश बंपर दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न जैसा लुक देते हैं। साइड से देखने पर इसकी बड़ी बॉडी और धासु डिजाइन के अलॉय व्हील इसे और दमदार बनाते हैं। पीछे की तरफ भी साफ और आधुनिक डिजाइन दिया गया है। कुल मिलाकर Harrier EV का लुक प्रीमियम और मजबूत दोनों तरह का दिखाई देता है।
Tata Harrier EV की सेफ्टी
Tata Harrier EV में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इस SUV में कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जैसे 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और Electronic Parking Brake (EPB) With Auto Hold। इसके अलावा मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर भी दिया गया है, जिससे दुर्घटना के समय यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिलती है। कई रिपोर्ट के अनुसार इस SUV को सेफ्टी टेस्ट में भी बहुत अच्छा स्कोर मिला है।
Tata Harrier EV Price
भारत में Tata Harrier EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार कीमत बढ़ती जाती है और टॉप मॉडल की कीमत लगभग 28 से 30 लाख रुपये तक जाती है। कीमत शहर और वेरिएंट के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है। इस कीमत में यह SUV लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और मजबूत डिजाइन के कारण प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV के रूप में एक अच्छा विकल्प मानी जाती हैं। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
24Km माइलेज और कमाल के फीचर्स के साथ Maruti Suzuki Fronx एसयूवी लॉन्च; देखें कीमत
धासु लुक और दमदार फीचर्स के साथ पेश हुई Yamaha XSR 155 बाइक, जानें कितनी है कीमत











