648cc इंजन वाली Royal Enfield Super Meteor 650 लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

Royal Enfield Super Meteor 650

Royal Enfield Super Meteor 650: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप अपनी खुद की क्रूजर बाइक पर सड़क पर निकलते हैं और हर कोई आपको देखकर रुक जाए? Royal Enfield की बाइकों का रौब, शोर और फीलिंग एकदम वैसी ही फीलिंग देता है। विशेष रूप से जब बात आती है Royal Enfield Super Meteor 650 की तो किसी और बाइक के लिए दिल ही नहीं मानता। तो चलिए इस पोस्ट की मदद से हम आपको इस बाइक के बारें में डिटेल से बताते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Royal Enfield Super Meteor 650 specifications

Royal Enfield Super Meteor 650 specifications
Royal Enfield Super Meteor 650 specifications

रॉयल एनफील्ड सुपर मेटेओर 650 एक शक्तिशाली क्रूजर बाइक है, जिसमें 648 cc का एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 47 PS पावर और 52.3 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 15.7-लीटर फ्यूल टैंक, 6-स्पीड गियरबॉक्स और लगभग 23-25 kmpl का माइलेज है। 241 किलोग्राम वजन वाली इस बाइक में USD फ्रंट फॉर्क्स और एलईडी हेडलाइट हैं।

FeaturesDetails
इंजन648 cc, एयर एंड ऑयल कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन।
पावर34.6 kW (47PS) @7250 rpm
टॉर्क52.3 Nm @5650 rpm
गियरबॉक्स6-स्पीड।
माइलेजलगभग 23 – 25 kmpl।
फ्यूल टैंक क्षमता15.7 लीटर।
वजन (Kerb Weight)241 किलोग्राम।
सीट की ऊँचाई740 mm।
ब्रेक्सफ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में 300mm डिस्क (डुअल-चैनल ABS)।
Royal Enfield Super Meteor 650 specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

Royal Enfield Super Meteor 650 का इंजन

रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियोर 650 में 648cc का एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 34.6 kW (47PS) @7250 rpm की पॉवर और 52.3 Nm @5650 rpm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स, Wet, multi-plate क्लच, और अनुमानित 23-25 kmpl के माइलेज के साथ आता है, जो की इस बाइक के हिसाब से ठीक ठाक है।

Royal Enfield Super Meteor 650 का लुक

यह लंबी बॉडी और कम ऊँचाई की क्लासिक क्रूज़र लुक के साथ आती है, जो आक्रामक और स्थिर दिखती है। गोल आकार की एलईडी हेडलाइट इस बाइक की पहली आधुनिक विशेषता है। यह स्प्लिट-स्टाइल सीटें रखती है और इसमें राइडर के लिए आरामदायक लो-सीट हाइट है। Royal Enfield Super Meteor 650 तीन मुख्य वेरिएंट्स (एस्ट्रल, इंटरस्टेलर और सेलेस्टियल) और सुंदर रंगों में उपलब्ध है। इसके मुख्य रंगों में Celestial Red, Celestial Blue, Interstellar Green, Interstellar Grey, Astral Black और Astral Green है।

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 एक क्रूज़र बाइक है, जिसकी कुल लंबाई 2,260 मिमी, चौड़ाई 890 मिमी (बिना विंड स्क्रीन) ऊंचाई 1,155 मिमी है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 135 मिमी, व्हीलबेस 1,500 मिमी और सीट की ऊंचाई 740 मिमी है, इसलिए यह कम height वाले चालकों के लिए भी अच्छा काम करेगी।

Royal Enfield Super Meteor 650 की सेफ्टी

रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियोर 650 में सुरक्षा के लिए मुख्य रूप से डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), 43 मिमी अपसाइड-डाउन telescopic फ्रंट फोर्क्स, एलईडी हेडलाइट, Wet, multi-plate क्लच, और ट्यूबलेस टायर्स हैं। ये सभी फीचर्स इस बाइक को अच्छी सेफ्टी देते है।

Royal Enfield Super Meteor 650 price

Royal Enfield Super Meteor 650 price
Royal Enfield Super Meteor 650 price

रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियोर 650 एक प्रीमियम क्रूज़र बाइक है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹4.02 लाख से शुरू होती है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले। यह बाइक तीन वेरिएंट की है: एस्ट्रल, इंटरस्टेलर और सेलेस्टियल।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

दमदार लुक के साथ Yamaha MT 15 V2 बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

164.82cc इंजन और धासु लुक वाली दमदार Bajaj Pulsar N160 बाइक, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top