10001mAh बैटरी वाला realme P4 Power 5G फोन इंडिया में लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

realme P4 Power 5G

realme P4 Power 5G: रियलमी ने Realme P4 Power को भारत में लॉन्च करके अपनी ताकत दिखाई है। यह पावरफुल 10001mAh बैटरी वाला देश का सबसे धासु बैटरी स्मार्टफोन बनकर आया है, जो भारतीय बाजार में बेचा जाता है। रियलमी पी4 पावर मोबाइल फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का विवरण आप आगे इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं, जो पूरी तरह से चार्ज करने पर 20 घंटे से भी अधिक समय तक चलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

realme P4 Power 5G specifications

realme P4 Power 5G specifications
realme P4 Power 5G specifications
FeaturesDetails
डिस्प्ले6.79-इंच 4D कर्व्ड प्लस AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस।
बैटरी10,001mAh बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G, साथ में बेहतर ग्राफिक्स के लिए ‘हाइपर विजन प्लस AI चिप’।
कैमरारियर: 50MP मुख्य कैमरा (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा।
फ्रंट: 16MP कैमरा।
रैम/स्टोरेज8GB/12GB LPDDR4X रैम, 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज।
OS/UIRealme UI 7.0।
realme P4 Power 5G specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

realme P4 Power 5G की डिस्प्ले

Realme P4 Power 5G फोन में 6.79 इंच (17.27 cm) का फुलएचडी+ डिस्प्ले है। यह AMOLED पैनल पर 4D curve+ स्क्रीन है जिसमें 6500 nits पीक ब्राइटनेस और 144 Hz का रिफ्रेश रेट है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। याद रखें कि Realme P4 power को IP68 + IP69 + IP66 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखेगा।

realme P4 Power 5G का कैमरा

फोटोग्राफी करने के लिए रियलमी पी4 पावर 5जी फोन दो रियर कैमरा सपोर्ट करता है। 50 मेगापिक्सल वाला मुख्य OIS सेंसर, एलइडी फ्लैश से लैस है, साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी है, यह दोनों सेंसर बैक पैनल पर है। साथ ही, इस रियलमी फोन की सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है।

realme P4 Power 5G की बैटरी

इस स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी रियलमी पी4 पावर का सबसे बड़ा फीचर है। यह 10,001एमएएच बैटरी से लैस है। जांच में, यह 21 घंटे 8 मिनट का हैरान करने वाला PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। ब्रांड के अनुसार, रियलमी फोन स्टैंड बॉय मोड पर तीस दिन, या एक महीने तक बैकअप दे सकता है। 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज कर सकते है। हमारी टेस्टिंग के दौरान, मोबाइल को 20% से 100% तक पूरी तरह चार्ज करने में 80 मिनट लगे।

realme P4 Power 5G की परफॉरमेंस

रियलमी पी4 पावर, रियलमी यूआई 7.0 पर आधारित है। MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G, 8-कोर CPU प्रोसेसर इस स्मार्टफोन में है, जो Arm®Mali-G615 GPU@1.047GHZ पर काम कर सकता है। जांच में इसका AnTuTu स्कोर 10,47,842 आया। Hyper Vision+ AI चिप भी इसमें लगाई गई है, जो प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाए रखता है।

realme P4 Power 5G price

realme P4 Power 5G price
realme P4 Power 5G price

कीमत की बात करें तो रियलमी पी4 पावर तीन अलग-अलग मेमोरी विकल्पों में उपलब्ध है। इसका मूल्य 25,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये में उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

6500mAh और 100W चार्जिंग के साथ REDMI Note 15 Pro Plus 5G भारत में हुआ लॉन्च, देखें कीमत

200MP कैमरा के साथ REDMI Note 15 Pro 5G भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top