₹9,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ realme P4 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 6300mAh की बड़ी बैटरी

realme P4 Lite

realme P4 Lite: Realme ने अपना बजट स्मार्टफोन realme P4 Lite 4G भारत में पेश किया है। कम्पनी का दावा है कि यह डिवाइस युवा लोगों के लिए है जो बड़ी बैटरी और अच्छा लुक चाहते हैं। इसमें सेगमेंट की बड़ी 6300mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलेगी। यदि आप सस्ता 4जी मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प है। तो चलिए इस पोस्ट की मदद से इस realme P4 Lite स्मार्टफोन के बारें में डिटेल से जानते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

realme P4 Lite specifications

realme P4 Lite specifications
realme P4 Lite specifications

यह फोन सिर्फ 7.94 मिमी पतला और 201 ग्राम वजनी है। इसमें Beach Gold, Sea Blue और Obsidian Black कलर विकल्प हैं। इसमें 9-कलर कस्टमाइजेबल पल्स लाइट है, जिससे नोटिफिकेशन को व्यक्तिगत बनाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन ArmorShell Tough Build, जो MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ 1.8 मीटर तक ड्रॉप प्रोटेक्शन प्रदान करता है। इसके अलावा, इसे IP54 रेटिंग मिलती है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है।

FeaturesDetails
डिस्प्ले6.74-इंच HD+, 90Hz रिफ्रेश रेट, 563 निट्स ब्राइटनेस।
प्रोसेसरUnisoc T7250 (12nm) ऑक्टा-कोर।
RAM/स्टोरेज4GB/6GB RAM, 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज।
कैमरा13MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा।
OSRealme UI के साथ Android 15।
बैटरी6,300mAh, 15W फास्ट चार्जिंग, 6W रिवर्स चार्जिंग।
realme P4 Lite specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

realme P4 Lite की डिस्प्ले

स्क्रीन की बात करते हुए, Realme P4 लाइट 4G में 17.13cm(6.74inch) वाली 90 Hz eye Comfort डिस्प्ले और DC डिमिंग फीचर वाली डिस्प्ले है जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। 563nit पीक ब्राइटनेस इसमें मिलती है। इसमें 300% Ultra Volume सपोर्ट और AI Call Noise Reduction 2.0 दिया गया है, जो कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को 86% तक कम कर सकता है।

realme P4 Lite का कैमरा

Realme P4 Lite एक सस्ता 4G स्मार्टफोन है जिसमें 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा है। इसके साथ Photo Mode, Video Mode, Night Mode, Professional Mode, Portrait Mode, Panorama, Slow Motion, Time-lapse, HyperText Mode, Dual-view Video, Sticker, Google Lens जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं।

realme P4 Lite की बैटरी

कम्पनी का दावा है कि Realme P4 लाइट 4G की 6300mAh बैटरी 8 घंटे के लगातार इस्तेमाल के बाद भी ज्यादा कम नही होगी। इसमें 6W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे आप फोन को पावर बैंक के रूप में इस्तेमाल करके अन्य डिवाइसों को चार्ज कर सकते हैं। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिसका दावा है कि सिर्फ पांच मिनट की चार्जिंग में ये लगभग पांच घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक देगा।

realme P4 Lite की परफॉरमेंस

परफॉरमेंस की बात करें तो realme P4 Lite 4G स्मार्टफोन UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस है, कंपनी के मुताबिक़ इसका AnTuTu स्कोर लगभग 2,80,000 का है। यह 18GB डायनेमिक रैम सपोर्ट करता है, जिससे यूजर एक साथ 14 ऐप्स तक बिना लैग के चला सकते हैं। Realme P4 Lite (4G) Realme UI, एंड्रॉइड 15 पर आधारित है।

realme P4 Lite price

realme P4 Lite price
realme P4 Lite price

कीमत की बात करें तो Realme P4 Lite 4G का 4GB + 64GB संस्करण 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 4GB और 128GB मेमोरी की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर, Flipkart और Realme.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Vivo V70 Elite इंडिया में लॉन्च, देखें कीमत

50MP ZEISS कैमरा और Snapdragon 7 Gen 4 के साथ Vivo V70 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top