realme C83 5G: Realme ने भारत में अपना एक दमदार बजट 5G स्मार्टफोन realme C83 5G लॉन्च किया है। कम्पनी की C-सीरीज का यह धासु फोन 5G कनेक्टिविटी, स्मूद परफॉरमेंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। विशेष रूप से, इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और सेगमेंट में सबसे बड़ी 7000 mAh Titan बैटरी है। तो चलिए इस realme C83 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारें में डिटेल से जानते है।
realme C83 5G specifications

Realme C83 5G फोन का डिजाइन काफि अच्छा है। यह दैनिक झटकों, धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है, क्योंकि यह Military-Grade Shock Resistance और IP64 डस्ट और पानी प्रतिरोधी के साथ आता है। फोन में 300% सुपर वॉल्यूम फीचर भी है, जो अधिक तेज और साफ ऑडियो दे सकता है। चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।
realme C83 5G की डिस्प्ले
डिस्प्ले: Realme C83 5G में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 144 Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग, एनीमेशन और गेमिंग के अनुभवों को अधिक स्मूद बनाया जा सकता है। फोन में काफि अच्छा मोड भी है, जो धूप में इस्तेमाल करते समय स्क्रीन ब्राइटनेस, स्पीकर वॉल्यूम और नेटवर्क रिस्पॉन्स को ऑटोमैटिक रूप से बेहतर कर सकता है।
realme C83 5G का कैमरा
रियलमी C83 5G में 13MP; f/2.2; 77°; 4P lens; AF Supported रियर कैमरा है, जो अच्छी तस्वीरें लेता है और Photo, Video, Portrait, Night, Panorama, SLO-MO, Dual-view video, TIME-LAPSE, Google Lens, PRO जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 5MP फ्रंट कैमरा है जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए उपयोगी है।
realme C83 5G की बैटरी
रियलमी C83 5G में 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है, जो कंपनी की सबसे बड़ा बैटरी है इस सेगमेंट में। यह बैटरी बहुत समय तक चलती है। 15W फास्ट चार्जिंग को यह सपोर्ट करता है। कम्पनी ने कहा कि फोन को पूरी तरह चार्ज करने में 180 मिनट लगते हैं। तो बैटरी के हिसाब से ये स्मार्टफोन आपको अच्छा लग सकता है।
realme C83 5G की परफॉरमेंस
रियलमी C83 5G स्मार्टफोन में 6nm प्रोसेस पर काम करने वाला MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU हैं। यह 5G कनेक्टिविटी, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में अच्छा अनुभव देता है। शानदार एनीमेशन और स्मूद सिस्टम एक्सपीरियंस वाले Realme UI 7.0, Android 16 पर आधारित इस स्मार्टफोन पर चलता है।
रियलमी C83 5G फोन में 4GB और 6GB LPDDR4X RAM है, और 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प हैं। Dynamic RAM Expansion feature से RAM को वर्चुअल रूप से 18GB तक बढ़ाया जा सकता है।
realme C83 5G price

Realme C83 5G की कीमत तीन स्टोरेज के साथ आती है। 4GB + 64GB संस्करण 13,499 रुपये में उपलब्ध है; 4GB + 128GB संस्करण 14,499 रुपये में उपलब्ध है; और 6GB + 128GB मेमोरी के साथ 17,499 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसे ऑफलाइन मेनलाइन स्टोर्स, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन Sprouting Green और Blooming Purple कलर्स में उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
6000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme 14 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
शानदार फीचर्स के साथ Google Pixel 9a स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, देखें कितनी है कीमत














