6500mAh बैटरी और 128GB मेमोरी के साथ OPPO K14X 5G स्मार्टफोन लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स!

OPPO K14X 5G

OPPO K14X 5G: यदि आप बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं, तो भारत में OPPO K14x एक ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। MediaTek Dimensity 6300, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ यह 15 हजार से कम का फोन है। आप आगे पढ़ सकते हैं कि ओपो के14एक्स 5जी फोन में क्या फीचर्स है और इसका मूल्य कितना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

OPPO K14X 5G specifications

OPPO K14X 5G specifications
OPPO K14X 5G specifications

OPPO K14x 5G फोन में OTG सपोर्ट, Wi-Fi और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो फोन को सुरक्षित रखता है। याद रखें कि ये एक धासु 5जी स्मार्टफोन है।

FeaturesDetails
बैटरी और चार्जिंग6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग।
डिस्प्ले6.75-इंच LCD स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, साथ में ARM Mali-G57 MC2 GPU।
कैमरारियर: 50MP प्राइमरी कैमरा + 2MP Monochrome सेंसर।
फ्रंट: 5MP सेल्फी कैमरा।
स्टोरेज और रैम4GB/6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज।
ओएस और सॉफ्टवेयरColorOS 15।
कनेक्टिविटी5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक।
अन्य फीचर्ससाइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग।
OPPO K14X 5G specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

OPPO K14X 5G की डिस्प्ले

ओपो के14एक्स 5जी फोन 6.75 इंच (17.15cm) की 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एचडी+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल शैली वाली एलसीडी स्क्रीन 1125 nits की पीक ब्राइटनेस आउटपुट, 120 Hz रिफ्रेश रेट और 256 पिक्चर प्रति इंच पिक्सल प्रदान करती है। यह ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ आया है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखता है।

OPPO K14X 5G का कैमरा

फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए ओपो के14एक्स 5जी फोन में दो रियर कैमरा सेटअप है। 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर, एलइडी फ्लैश से लैस एफ/अपर्चर के साथ इसके बैक पैनल पर हैं। सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा है।

OPPO K14X 5G की बैटरी

ओपो 5जी फोन में एक शक्तिशाली 6,500mAh की बैटरी है। यह बड़ी बैटरी आपको कई घंटों के लिए बैकअप देती है, जिससे आप पूरा दिन आराम से बिता सकते हैं। 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जर इस OPPO K14x मोबाइल को तेजी से चार्ज करने में भी सक्षम है। ओपो के14एक्स 5जी स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है।

OPPO K14X 5G की परफॉरमेंस

ColorOS 15.0 पर आधारित ये OPPO K14x 5G फोन मार्केट में आया है। MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर इस स्मार्टफोन के प्रोसेसिंग पॉवर के लिए दिया गया है, ये प्रोसेसर ARM Mali-G57 MC2@1072MHz GPU को सपोर्ट करता है। इस फोन में AI GameBoost 2.0 लगा है, जो इसकी स्मूथ परफॉर्मेंस में मदद करता है।

OPPO K14X 5G price

OPPO K14X 5G price
OPPO K14X 5G price

ओपो के14एक्स 5जी फोन इंडिया में 4GB RAM और 6GB RAM के दो अलग-अलग संस्करणों में लॉन्च हुआ है। फोन का 4जीबी+128जीबी संस्करण 14,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6जीबी+128जीबी संस्करण 16,999 रुपये में उपलब्ध है। Prism Violet और Icy Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में फोन शॉपिंग के लिए उपलब्ध है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन, कीमत है इतनी!

11,999 रुपये वाला Redmi 12 5G स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स के साथ देखें स्पेसिफिकेशन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top