Motorola Edge 70 Fusion: दिसंबर 2025 में भारत में Motorola Edge 70 का लॉन्च हुआ था। अब, कंपनी ने इसी श्रृंखला का एक और स्मार्टफोन मॉडल Motorola Edge 70 Fusion को भी भारत में पेश किया है। 12GB RAM, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और एक शक्तिशाली 7000mAh बैटरी वाले इस नवीनतम मोटोरोला स्मार्टफोन की कीमत 26,999 रुपये से शुरू है। आगे फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स, मूल्य और सेल डिटेल्स दी गई हैं।
Motorola Edge 70 Fusion specifications

इस मोटोरोला स्मार्टफोन में Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC सपोर्ट हैं, जो कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी इस मोटोरोला स्मार्टफोन को मजबूत बनाती है। साथ ही मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP68+IP69 अवरोधक प्रोटेक्शन भी मिलता है। चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।
Motorola Edge 70 Fusion की डिस्प्ले
Motorola Edge 70 Fusion 6.8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले को सपोर्ट करता है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। यह Quad-Curved स्क्रीन Extreme AMOLED पैनल पर बना है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट, 1500 Hz टच सैंपलिंग रेट और 5200 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यूजर्स को फोन में HDR10+ और Water Touch फीचर्स मिलते है। यह स्मार्टफोन कोर्निंग Gorilla Glass 7i लेयर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है।
Motorola Edge 70 Fusion का कैमरा
फोटोग्राफी करने के लिए मोटोरोला ऐज 70 फ्यूज़न ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। एफ/1.8 अपर्चर वाला एलइडी फ्लैश से लैस मेन 50 मेगापिक्सल सोनी LYTIA™ 710 OIS सेंसर इसके बैक पैनल पर दिया गया है, और साथ ही इसमें एफ/2.2 अपर्चर और 120° FOV वाला 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर है। साथ ही, Motorola Edge 70 Fusion 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर पर, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 70 Fusion की बैटरी
कम्पनी ने मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा है। टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे 34 मिनट था। इसकी थिकनेस सिर्फ 7.99 मिमी है। साथ ही 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक Edge 70 Fusion को तेजी से चार्ज करती है।
Motorola Edge 70 Fusion की परफॉरमेंस
क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन में शामिल है। Motorola Edge 70 Fusion 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित है, जिसमें पांच वर्ष की सुरक्षा अपडेट और कंपनी 3 जेनरेशन की ओएस सुधार शामिल हैं। फोन 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
Motorola Edge 70 Fusion price

भारत में मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5जी फोन तीन मेमोरी विकल्पों में लॉन्च हुआ है। मोबाइल का मूल्य 26,999 रुपये है जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा, दूसरा संस्करण 8GB RAM और 256GB स्टोर के साथ 29,999 रुपये में उपलब्ध है। 12 जीबी रैम वाला और 256 जीबी स्टोरेज वाले मोटोरोला 5जी फोन का मूल्य 32,999 रुपये है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
शानदार फीचर्स के साथ Google Pixel 9a स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, देखें कितनी है कीमत
7000mAh बैटरी और 6.8 इंच डिस्प्ले वाला realme C83 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, देखें कीमत














