Motorola Edge 60: नमस्कार, दोस्तों! Motorola ने अपना शानदार नया फोन, Motorola Edge 60, लॉन्च किया है, जो कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में 6.67 इंच की P-OLED डिस्प्ले है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, और 5200mAh की बड़ी बैटरी है, जो बिना चार्ज किए 5 से 8 घंटे तक आराम से लगातार बैकअप देती है। यह फोन बिना लैग और फ्रेम के आराम से चलेगा, चाहे आप गेम खेलें या मल्टीटास्क करें। इस लेख में मैं इस Motorola Edge 60 फोन के सभी विशेषताओं, जैसे बैटरी बैकअप, डिस्प्ले, रैम और स्टोरेज, के बारे में आपको बताऊंगा।
Motorola Edge 60 specifications

इस फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली हैं, जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करती हैं। IP68 रेटिंग का अर्थ है कि यह फोन पूरी तरह से डस्ट प्रूफ है, इसलिए 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रहने पर भी कोई समस्या नहीं होगी। IP69 रेटिंग भी फोन को बारिश से सुरक्षित रखती है।
Motorola Edge 60 की डिस्प्ले
Motorola Edge 60, 6.67 इंच की P-OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट है, जो फोन की स्मूथनेस और शक्ति को बढ़ाता है, और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जो गेमिंग और वीडियो स्क्रॉलिंग में धूप में भी स्पष्ट दिखाई देता है। साथ ही, इसमें 1220 x 2712 पिक्सल का सपोर्ट मिलता है, और Corning Gorilla Glass 7i स्क्रीन प्रोटेक्टर आपको इसमे मिलेगा, जो फोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखता है।
Motorola Edge 60 का कैमरा सेटअप
यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो आपको यहाँ पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें आपको 50MP + 10MP + 50MP का बैक कैमरा मिलता है जो कि (f/1.8) OIS सपोर्ट के साथ आता है जो कि HD क्वालिटी की फोटो खींचकर देता है, और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको यहाँ पर 50MP का कैमरा मिलता है जो कि f/2.0 HD क्वालिटी को सपोर्ट करता है, और वीडियो रिकॉर्डिंग व रील बनाने के लिए आपको यहाँ पर हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
Motorola Edge 60 की बैटरी
इस स्मार्टफोन में 5200mAh की शक्तिशाली बैटरी है, जो आपको आराम से पांच से आठ घंटे का लगातार बैकअप देती है। यह बैटरी आपको एक बार चार्ज करने पर छह घंटे का बैकअप देती है, चाहे आप खेलते हैं या बहुत सारे काम करते हैं। इसके अलावा, आपके पास 68W का फास्ट चार्जर भी है, जो इस फोन को आराम से 30 से 60 मिनट में पूरी तरह से चार्ज कर देगा, जिसकी मदद से आप बिना रूकावट के फ़ोन को चलाते रह सकते हैं।
Motorola Edge 60 की परफॉरमेंस

Motorola Edge 60 में MediaTek Dimensity 7300 का शक्तिशाली प्रोसेसर है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। इसमें एक Octa-core प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बहुत अच्छा काम करता है। ये इस फोन के सबसे अच्छे फ़ीचर्स में से एक है। 12GB की रैम और 512 GB की इंटरनल स्टोरेज, आपको फोटो, वीडियो और टेक्स्ट को स्टोर करके रखने की क्षमता प्रदान करती है, साथ ही हाई MB गेम और ऐप भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ microSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप अतिरिक्त डाटा को स्टोर करके रख सकते हैं।
Motorola Edge 60 price
Motorola Edge 60 का मूल्य 25,999 रुपये है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले। इस फोन में 50MP कैमरा सिस्टम और pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन को आप filkart या Amazon से खरीद सकते है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
12GB RAM वाला Vivo X200T स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, 6,200mAh बैटरी के साथ मिलते है धासु फीचर्स
Vivo T4 Ultra: 5500mAh बैटरी और 6.67 इंच डिस्प्ले, फीचर्स के साथ देखें कीमत

Duniyayukti.com एक हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य पाठकों को टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट से जुड़ी सटीक, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी सरल भाषा में प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि जटिल विषयों को भी आसान और व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके और अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके।




