ट्रैक-ओनली Kawasaki Ninja H2R बाइक भारत में लॉन्च, देखें कितनी है कीमत

Kawasaki Ninja H2R

Kawasaki Ninja H2R: जब बात सुपरबाइक्स की होती है, तो हर बाइक लवर के मन में एक नाम आता है Kawasaki Ninja H2R। ये बाइक एक मिसाइल है जो रफ्तार का नया इतिहास लिखती है। जब इसका इंजन हर मोड़ पर दहाड़ता है, हर गियर बदलते ही दिल की धड़कन तेज होती है, और जब तक यह सड़क पर है, सड़क पर एक अलग ही रौब बनता है। तो चलिये हम आपको इस पोस्ट की मदद से Kawasaki Ninja H2R बाइक के बारें में डिटेल से बताते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kawasaki Ninja H2R specifications

Kawasaki Ninja H2R specifications
Kawasaki Ninja H2R specifications

Kawasaki Ninja H2R एक ट्रैक-ओनली 4-सिलेंडर हाइपरबाइक है, जिसमें 998cc का सुपरचार्ज्ड लिक्विड-कूल्ड इंजन है। ये बाइक 322 hp¹ @ 14,000 rpm की पावर और 121.5 lb-ft @ 12,500 rpm का टॉर्क पैदा करती है, जो 400 km/h से अधिक की टॉप स्पीड दे सकता है। कार्बन फाइबर बॉडीवर्क, 6-स्पीड गियरबॉक्स और नवीनतम एरोडायनामिक विंगलेट्स इसे हल्का और आक्रामक बनाते हैं।

FeaturesDetails
इंजन998 cc, 4-stroke, in-line 4-cylinder, DOHC, 16-valve, liquid-cooled
पावर322 hp¹ @ 14,000 rpm
टॉर्क121.5 lb-ft @ 12,500 rpm
टॉप स्पीड400+ km/h (ट्रैक के लिए)
वजन (Kerb Weight)216 kg
ट्रांसमिशन6-स्पीड, डॉग-रिंग (क्विक शिफ्टर के साथ)
ब्रेक्स330 mm डुअल डिस्क (आगे), 250 mm सिंगल डिस्क (पीछे)
Kawasaki Ninja H2R specifications

चलिए इसके फीचर्स के बारें में डिटेल से जानते है।

Kawasaki Ninja H2R का इंजन

Kawasaki Ninja H2R में 998cc का 4-stroke, in-line 4-cylinder, DOHC, 16-valve, liquid-cooled इंजन है, जिसमें एक सेंट्रीफ्यूगल टाइप सुपरचार्जर है। 322 hp¹ @ 14,000 rpm की धासु पॉवर और 121.5 lb-ft @ 12,500 rpm का टॉर्क इस शक्तिशाली मशीन से उत्पन्न होता हैं। यह सिर्फ ट्रैक के लिए ही लीगल है और 400 किमी/घंटा से अधिक की गति पकड़ सकता है। इस बाइक का अनुमानित माइलेज लगभग 15 से 20 किमी/लीटर है, लेकिन वास्तविक ड्राइविंग परिस्थितियों में यह काफी कम हो सकता है।

Kawasaki Ninja H2R का लुक

Kawasaki Ninja H2R एक शक्तिशाली ट्रैक-ओनली सुपरबाइक है। इसकी चौड़ाई 33.5 in, ऊंचाई 45.7 in और लंबाई 81.5 in है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 5.1 in है और व्हीलबेस 57.1 in है। इस सुपरबाइक का कुल वजन 216 किलोग्राम है। कावासाकी निंजा H2R का विशिष्ट कलर सिग्नेचर मिरर कोटेड मैट स्पार्क ब्लैक है। यह पेंट स्कीम कार्बन-फाइबर फेयरिंग और हरे रंग के फ्रेम के साथ आक्रामक, स्पोर्टी और सुंदर लुक देता है।

Kawasaki Ninja H2R की सेफ्टी

कावासाकी निंजा H2R एक ट्रैक-ओनली सुपरबाइक है, जो 300+ HP की शक्ति को नियंत्रित करने के लिए उन्नत सुरक्षा फीचर्स से लैस है। कॉर्नरिंग मैनेजमेंट, ट्रैक्शन कंट्रोल (KTRC), ABS, लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल और क्विक-शिफ्टर इसके मुख्य सुरक्षा फीचर्स हैं। एयरोडायनामिक विंगलेट्स और मजबूत कार्बन फाइबर के साथ यह बाइक आती है। कावासाकी निंजा H2R मुख्य रूप से ट्रैक के लिए बनाई गई है और सार्वजनिक सड़कों पर कानूनी नहीं है।

Kawasaki Ninja H2R price

Kawasaki Ninja H2R price
Kawasaki Ninja H2R price

कावासाकी निंजा H2R भारत में सबसे महंगी और शक्तिशाली ट्रैक-ओनली सुपरबाइक्स में से एक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹79.90 लाख है। समय के साथ कीमत में बदलाव संभव है, कृपया खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से इसकी सही कीमत को जरूर पूछ ले।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है इसीलिए खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

LED लाइट्स और 149.5 सीसी इंजन के साथ Bajaj Pulsar 150 बाइक हुई लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

दमदार लुक और कमाल के फीचर्स वाली Royal Enfield Classic 350 बाइक, देखें कितनी है कीमत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top